Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ खोला मोर्चा

Nkc News Desk March 25, 2025

प्रयागराज . इलाहाबाद हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता पुरजोर तरीके से जस्टिस यशवंत वर्मा का विरोध कर रहे हैं. गेट नंबर-3 पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने बेमियादी हड़ताल बुलाई है. इलाहाबाद बार एसोसिएशन खुलकर मैदान में उतर आया है. अधिवक्ताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे जज को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. उनकी मांग है कि दिल्ली हाई कोर्ट से उनका ट्रांसफर इलाहाबाद के लिए ना किया जाए. इस संबंध में इलाहाबाद बार एसोसिएशन ने पहले भी कहा था कि इलाहाबाद हाईकोर्ट कोई कूड़ादान नहीं है कि भ्रष्टाचार के आरोपियों को यहां न्याय देने के लिए भेजा जाए.

आपको बता दें कि बीते दिनों जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित घर में आग लगने के बाद करोड़ों रुपये कैश जलने की खबर सामने आई थी. इसी के बाद से यशवंत वर्मा विवादों में आ गए. इसी बीच एक और खबर आई कि जस्टिस यशवंत वर्मा का तबादला दिल्ली से इलाहाबाद हाई कोर्ट किया जा रहा है. इसके खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट के वकील लामबंद हो गए हैं. हाइकोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले के विरोध में आज, 25 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है. इस हड़ताल को देशभर की हाईकोर्ट बार एसोसिएशनों का समर्थन प्राप्त है.

बीते सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कार्यकारिणी इमरजेंसी बैठक की थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले पर विरोध जारी रखने का निर्णय लिया गया था. बैठक में अनिल तिवारी ने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर देश की 22 हाईकोर्टों को बार एसोसिएशन ने समर्थन पत्र भेजा है.

बकौल तिवारी- हमारी लड़ाई किसी जज के खिलाफ नहीं बल्कि सिस्टम के खिलाफ है. यहां मेहनती जज हैं, अब उनकी छवि खतरे में है. इलाहाबाद हाई कोर्ट को कूड़ाघर माना जा रहा है. अगर भ्रष्टाचार के आरोप में किसी जज का तबादला हो रहा है तो उसे इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया जा रहा है. खामियों को दूर करने की बजाय अगर खामियां रखने वाले लोगों को यहां ट्रांसफर करेंगे तो सिस्टम खत्म हो जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

पिछले दिनों जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर एक फायरफाइटिंग ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिलने का दावा किया गया था. हालांकि सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान जस्टिस वर्मा शहर से बाहर थे. इस बीच, उनके घर के बाहर से जले नोटों के बंडल की तस्वीरें सामने आई थीं. मलबा भी जला पड़ा मिला था. इसमें जले नोट भी देखने को मिले थे. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड में अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की थी.

ममाला सामने आने के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर महाभियोग की मांग की है. बार एसोसिएशन ने अपनी जनरल बॉडी मीटिंग में 11 प्रस्ताव पास किए, जिसमें से प्रमुख मांग यह थी कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ सीबीआई और ईडी को मामला दर्ज करने की अनुमति दी जाए.

क्या बोले यशवंत वर्मा?

जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस पूरे मामले पर कहा कि उनके आवास पर मौजूद कर्मचारियों को कोई कैश नहीं दिखाया गया. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी के उपाध्याय को दिए जवाब में कहा, “जब आधी रात के आसपास आग लगी, तो मेरी बेटी और मेरे निजी सचिव ने अग्निशमन सेवा को इसकी जानकारी दी, जिनकी कॉल रिकॉर्ड की गई. आग बुझाने की कवायद के दौरान, सभी कर्मचारियों और मेरे घर के सदस्यों को सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर घटनास्थल से दूर जाने के लिए कहा गया था. आग बुझने के बाद जब वे घटनास्थल पर वापस गए, तो उन्होंने मौके पर कोई कैश या मुद्रा नहीं देखी.”

Tags: अधिवक्ताओं इलाहाबाद हाई कोर्ट खिलाफ खोला मोर्चा जस्टिस यशवंत वर्मा

Continue Reading

Previous: दिल्ली के बजट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 20 बड़े ऐलान
Next: रायपुर से विशाखापट्टनम के लिए शुरू होगी इंडिगो की नई फ्लाइट, शेड्यूल जारी

Related Stories

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

Recent Posts

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.