CBSE Board Exams 2023: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। बोर्ड की ओर से परीक्षा को सफल बनाने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्र तैयार हैं, एडमिट कार्ड पहले ही दिए जा चुके हैं।
इस बीच, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। परीक्षा से पहले बोर्ड की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, मोबाइल, चैटजीपीटी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को परीक्षा हाल में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
चैटजीपीटी का इस्तेमाल परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने जैसा ही होगा। बता दें कि नवंबर 2022 में चैटजीपीटी (चैट जनरेटिव प्री-ट्रेंड ट्रांसफार्मर) लांच किया गया था। चैटजीपीटी किसी इंसान की तरह ही दिए गए इनपुट के आधार पर भाषण, गाने, मार्केटिंग कापी, समाचार, लेख और छात्रों के लिए निबंध लिखने या उपलब्ध कराने में सक्षम है।
