वॉल्वो बसों की व्यवस्था की गई है। लगभग सभी वीवीआईपी नवा रायपुर के मेफेयर रिसार्ट में रुकेंगे। जबकि अन्य नेताओं को दूसरे होटलों और हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स में रखे जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोशिश है कि देशभर से आने वाले तमाम पदाधिकारियों को बसों के माध्यम से ही कार्यक्रम स्थल तक भेजा जाए।

तीन समितियों की बैठक , पदाधिकारियों को जिम्मेदारी
अधिवेशन की तैयारियों के लिए शुक्रवार को राजीव भवन में कम्यूनिकेशन, आवास , कंट्रोल रूम औैर प्रचार प्रसार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। समिति के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिये गए। आवास समिति के चेयरमेन डॉ. शिवकुमार डहरिया की उपस्थिति में आवास समिति की हुई बैठक में प्रदेश भर के महापौर उपस्थित हुये। कंट्रोल रूम कमेटी की बैठक महेन्द्र छाबड़ा अरूण सिसोदिया द्वारा लिया गया। कम्युनिकेशन समिति की बैठक में विनोद वर्मा, सुशील आनंद शुक्ला, रूचिर गर्ग, राजेन्द्र तिवारी, आरपी सिह, घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, विकास तिवारी, वंदना राजपूत, विकास बजाज, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
