- नारायणपुर को मिला उसके हक़ की राशि, जिला व्यापारी संघ ने मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार
- शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट सिटी नारायणपुर के निर्माण में DMF राशि का होगा उपयोग, बदलेगी शहर की दशा
नारायणपुर। क्षेत्र के रावघाट परियोजना अंतर्गत केवल जिला नारायणपुर के ग्राम अंजरेल में 32.29 हेक्टेयर में खनन कार्य चल रहा है, लेकिन विकास में लगने वाली रॉयल्टी, डीएमएफ तथा अन्य समस्त कर की राशि का भुगतान की राशि नारायणपुर को न देकर बीएसपी पूर्व में कांकेर को प्रदान कर रही थी। जिसके सम्बन्ध में क्षेत्र के लोगों ने वनमंत्री केदार कश्यप से इस विषय पर चर्चा कर नारायणपुर के अधिकार का पैसा जिला को मिले इस हेतु निवेदन किया। वन मंत्री केदार कश्यप लगातार इस विषय को लेकर माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से चर्चा किये। साय सरकार के पहल और मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों से अब अंजरेल माइंस से मिलने डीएमफ फंड सीधे नारायणपुर जिला को प्राप्त होगा।

मुलभुत अवश्यकताओं की होगी पूर्ति – हरीश जैन
नारायणपुर के व्यापारी हरीश जैन ने वनमंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री जी के प्रयासों से नारायणपुर जिला को उसके अधिकार का पैसा मिलने लगा है।
DMF फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य करने के साथ स्थानीय समुदायों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी विधाओं में सुधार किया जा सकता है।
स्थानीय समुदाय का होगा उन्नति – पंकज जैन
व्यापारी संघ नारायणपुर के जिला अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि वनमंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर वासियों को डीएमफ से स्थानीय समुदायों का कल्याण होगा। खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार करने बेहतर योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।
पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास के गतिविधियों में वृद्धि: संदीप झा
भाजपा नेता संदीप झा ने कहा कि खनन गतिविधियों के कारण होने वाले पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रवास पर जब भी मंत्री केदार कश्यप आते थे तब भाजपा के कार्यकर्ता इस विषय पर उनसे चर्चा करते थे। मंत्री केदार ने आश्वस्त किया था नारायणपुर का अधिकार जिला को मिलेगा। आज मंत्री जी के प्रयासों से डीएमफ का राशि मिलने लगा है. इस हेतु समस्त कार्यकर्ताओं कि ओर से मैं उनका आभार व्यक्त करूंगा।
स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा – अभिषेक बनर्जी
युवा नेता व व्यवसायी अभिषेक बनर्जी ने मंत्री केदार कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करने के लिये डीएमफ राशि का उपयोग होगा। मंत्री केदार कश्यप जी चर्चा के दौरान कहते थे नारायणपुर उसका अधिकार मिलेगा और ज़ब जनवरी- फरवरी का राशि जिला को प्राप्त हुआ है उससे अनुभव हो रहा है कि अब जिले का तस्वीर बदलेगा। DMF फंड का उपयोग करके क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जायेगा और स्थानीय समुदायों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास होगा।
