देवरी.आगामी समय में सिंघाड़े की अच्छी फसल के लिए नगर के मछुआ समुदाय के दर्जनों युवकों ने मिलकर तालाब की साफ सफाई और जलकुंभी हटाना शुरु कर दिया है। यह कार्य युवा अपने निजी खर्चे से कर रहे हैं। दरअसल इस तालाब में बड़ी संख्या में लोग सिंघाड़े की खेती करते है। मत्सय विभाग से तालाब पट्टे पर लेकर सिंघाड़े की खेती करते हैं।

रानू कहार, राकेश कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से प्रशासन से कोई मदद न मिलने पर हम सभी स्वयं तलाशी सफाई करते हैं जिससे की अच्छी फसल आ सके। पूर्व में 75% तालाब में जलकुंभी हो गई थी, हम लोगों ने लगभग एक लाख रुपए खर्च कर तालाब की साफ-सफाई की थी। गर्मी आने पर तलवा में सफाई करने से कीटाणु जीवाणु नष्ट होंगे एवं तालाब के आसपास रह रहे परिवारों को बीमारी से बचाव होगा।
