Skip to content
June 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • सफलता प्राप्ति के लिए व्यक्ति में इन गुणों का होना है जरूरी
  • Uncategorized

सफलता प्राप्ति के लिए व्यक्ति में इन गुणों का होना है जरूरी

NKC News March 22, 2023

हर व्यक्ति अच्छा और सफल इंसान बनना चाहता है। अच्छा इंसान और सफल इंसान क्या दो अलग चीजें होती हैं? दोनों में ज्यादा उपयोगी कौन है? इसकी तुलनात्मक विवेचना से एक तथ्य सामने आता है कि सफलता से ज्यादा उपयोगी अच्छाई है, क्योंकि सबसे खास बात यह है कि एक सफल व्यक्ति की तुलना में एक अच्छे इंसान की उपलब्धि लंबे समय तक स्मृति में बनी रहती है। उसके लिए किए गए काम का दायरा भी व्यक्तिगत स्तर से ऊपर होता है। लेखक निक हॉर्नबी के अनुसार, एक सफल व्यक्ति अपनी उपलब्धियों की वजह से पहचाना जाता है। हालांकि ये उपलब्धियां मूलभूत रूप से केवल उसे फायदा पहुंचाने वाली होती हैं, लेकिन एक अच्छे व्यक्ति का काम स्वार्थ से परे होता है। यह अलग बात है कि आज अच्छाई से ज्यादा महत्व सफलता को मिलता जा रहा है। नैतिकता एवं जीवन मूल्यों की विरासत धुंधली पडऩे लगी है। फिर भी अच्छाई सदैव ऊपर ही रहेगी।
कबीर, दादू, रैदास, गांधी, तुलसी, वल्लभ गुरु आदि फरिश्ते थे। लेकिन पहले वे अच्छे इंसान थे। इन्होंने नैतिकता एवं चरित्र का लबादा ओढ़ा नहीं, उसे जीकर दिखाया। वे भाग्य और नियति के हाथों का खिलौना बनकर नहीं बैठे, स्वयं के पसीने से अपना भाग्य लिखा। अरस्तु के अनुसार, अच्छी परिस्थितियों और ऐश्वर्य के बावजूद, एक अच्छी जिंदगी इस बात पर निर्भर करती है कि एक व्यक्ति सद?्गुण के अनुसार व्यवहार करे। हालांकि अन्य दार्शनिक सद?्गुण को अच्छी और सफल जिंदगी का केवल एक आयाम मानते हैं। कांट का मानना है कि अगर जिंदगी के सभी आयामों को व्यक्ति व्यावहारिक तार्किकता के आधार पर देखने लगे तो वह ऐसी जिंदगी हासिल कर सकता है, लेकिन यह भी संभव है कि एक व्यक्ति इसके साथ सहज हो और दूसरा नहीं। मुख्य बात यह है कि कुछ लोग बेहद मुश्किल समय में भी अच्छाई का साथ नहीं छोड़ते, चाहे उन्हें असफल ही क्यों न होना पड़े। इसलिए कहा गया है कि अनंत काल का लक्ष्य लेकर चलेंगे, तब कहीं अच्छे मनुष्य का निर्माण हो सकेगा। इस निर्माण के लिए शक्ति संपन्न होना जरूरी है। शक्ति संपन्न वही व्यक्ति हो सकता है, जिसका आत्मविश्वास प्रबल होता है। अस्मिता की पहचान तथा क्षमताओं का बोध करने के साथ विकास के नए क्षितिज की खोज भी आवश्यक है। अच्छे इंसान बनने का एक सूत्र है अनुशासन। जो व्यक्ति अनुशासन से बंधा रहता है, वह आगे बढ़ता है, शक्ति का अनुभव करता है। हालांकि एक अच्छा इंसान बनने के लिए कोई निर्धारित योग्यता नहीं होती जिसकी शर्तों को पूरा करना पड़े। फिर भी यह काम जितना सरल प्रतीत होता है, उससे बहुत ज्यादा मुश्किल है। बहुत बार व्यक्तिगत स्तर पर हानि उठाकर भी अपने जीवन में इसे बनाए रखना पड़ता है। जो बहुत सारे धैर्य के साथ बहुत कुछ खो देने के साहस की मांग करता है। अक्सर अच्छा बनने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर हमें अच्छा बनने में तब और सावधानी बरतनी चाहिए जब सफलता अनैतिक होने की शर्त पर मिलने की आशंका हो। पैसा, प्रसिद्धि और शक्ति हासिल कर लेना उतना मुश्किल काम नहीं है, जितना सद?्गुणों को बनाए रखना। इसलिए इंसान को सफलता से पहले अच्छाई के लिए प्रयत्नशील बनना चाहिए। उसके बाद मिलने वाली सफलता ज्यादा उपयोगी है।
ललित गर्ग

Continue Reading

Previous: सिंघाड़े की खेती करने मछुआ समुदाय ने तालाब से जलकुंभी हटाना किया शुरू
Next: नियमितीकरण के आड़ में भू-माफिया कर रहे खेल, अवैध प्लाटिंग कर ताबड़तोड़ खड़े कर रहे मकान, कालोनीवासी हो रहे परेशान

Related Stories

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • Uncategorized

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल

June 4, 2026
ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल
  • Uncategorized

ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल

May 30, 2026
“नन्हे सितारे फंड एंड लर्न समर कैंप” में बच्चों को दी गई यातायात एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

“नन्हे सितारे फंड एंड लर्न समर कैंप” में बच्चों को दी गई यातायात एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

May 28, 2026

Recent Posts

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026
बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग

June 4, 2026
छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा

June 4, 2026
नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • Uncategorized

नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल

June 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • छग निकाय चुनाव 2026: 5 में से 3 में BJP ने लहराया परचम, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा
  • नेशनल म्यूथाई चैंपियनशिप के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ ने जीता 5 मेडल
  • इबोला वायरस अलर्ट, अफ्रीकी देश से लौटे तीन यात्रियों की स्क्रिनिंग, हेल्थ डिपार्टमेंट ने होम आइसोलेशन पर रखा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.