Skip to content
April 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • किसानों की आय बढ़ाने के लिए भूपेश सरकार ने शुरू की एक और योजना
  • popular
  • छत्तीसगढ़

किसानों की आय बढ़ाने के लिए भूपेश सरकार ने शुरू की एक और योजना

NKC News March 22, 2023

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर राज्य के सभी 33 जिलों के 42 स्थानों में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ किया. यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए शुरू की गई है. सीएम बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से योजना का ऑनलाइन शुभारंभ कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, यह योजना छत्तीसगढ़ में वनों के संरक्षण-संवर्धन तथा हरियाली के प्रसार के लिए एक और महत्वपूर्ण योजना साबित होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की.
मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर वन संसाधन अधिकारों को लोगों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए मोबाइल आधारित एफआरए टूल का लोकार्पण किया और वनोपज आधारित अर्थव्यवस्था को गति देने तथा व्यापारियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ में नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम का शुभारंभ किया. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1458 हितग्राहियों के खाते में कुल 22 करोड़ रुपए की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया. इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, चन्द्रदेव प्रसाद राय, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वन एवं जलवायु विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख संजय शुक्ला भी उपस्थित थे.
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’ वाणिज्यिक वृक्षारोपण करने वाले हितग्राहियों के लिए आर्थिक दृष्टि से, पर्यावरण, सॉइल हेल्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण योजना साबित होगी. उन्होंने कहा कि, यह प्रसन्नता का विषय है कि बस्तर और सरगुजा के लोगों ने जहां प्रदेश में सर्वाधिक वन है. वृक्षारोपण की इस योजना में गहरी रूचि दिखाई है. मैदानी इलाके के दुर्ग और रायपुर संभाग में हितग्राहियों ने कम रूचि दिखाई है, जबकि यहां वृक्षों की ज्यादा जरूरत है. मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दुर्ग और रायपुर संभाग में इस योजना को व्यापक प्रचार-प्रसार कर योजना से होने वाले लाभों की जानकारी लोगों को दी जाए ताकि इस क्षेत्र में भी वृक्षारोपण को बढ़ावा मिले.
उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ के जंगल और यहां की जैव विविधता छत्तीसगढ़ की पहचान है. हमारी कला, संस्कृति, परम्पराएं, दर्शन, चिंतन, आध्यात्म, इतिहास सब कुछ हमारे जंगलों से जुड़ा है. छत्तीसगढ़ के वन पूरे देश की धरोहर है. इन वनों से पूरे देश का पर्यावरण जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि, हमारे जंगल बचे रहे, हमारा पर्यावरण बचा रहे, जंगल से जुड़ी हमारी गौरवशाली संस्कृति बची रहे और खूब फले-फूले इस दिशा में बीते चार वर्षों के दौरान हमारी सरकार ने लगातार काम किया है.
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, यह योजना देश में एक अनूठी योजना है, जिसमें वाणिज्यिक प्रजातियों का वृक्षारोपण कर निजी व्यक्ति, संस्था अथवा कम्पनियों के माध्यम से अधिकाधिक लाभ कमा सकते हैं. यह केवल वृक्षारोपण की योजना न होकर देश के जलवायु परिवर्तन की दिशा में भी हमारी सहभागिता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना में सभी वर्ग के इच्छुक किसानों की पड़त भूमि में वाणिज्यिक वृक्षारोपण होगा. योजना के तहत 33 जिलों के 23 हजार 600 किसानों द्वारा 36 हजार 230 एकड़ में वृक्षारोपण किया जाएगा. योजना से किसानों को सालाना प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रुपए तक की आय होगी. इसके अलावा कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी किसानों को अतिरिक्त आय होगी।

वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ वन संपदा की दृष्टि से बहुत समृद्ध राज्य है. मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के माध्यम से अगले 5 वर्षों में 1 लाख 80 हजार एकड़ में वृक्षारोपण किया जाएगा. यह योजना हितग्राहियों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण योजना है. योजना में 5 एकड़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण करने वाले हितग्राहियों को शतप्रतिशत अनुदान तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि पर वृक्षारोपण करने वाले हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान देने का प्रावधान किया गया है.

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का लाभ किसान, इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध शासकीय एवं शासन के स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, पंचायत तथा भूमि अनुबंध धारक उठा सकते हैं. छत्तीसगढ़ में योजना के तहत इस वर्ष 12 प्रकार की प्रजाति के वृक्ष का रोपण किया जाएगा. इनमें क्लोनल यूकलिप्टस, रूटशूट टीक, टिश्यू कल्चर, चंदन, मेलिया दुबिया, सामान्य बांस, टिश्यू कल्चर बम्बू, रक्त चंदन, आंवला, खमार, शीशम तथा महानीम आदि के पौधे रोपे जाएंगे.

 

Continue Reading

Previous: 55 किसानों ने दस्तावेज जमा नहीं किए, 30 किसानों की हैंड राइटिंग की जांच करेंगे एक्सपर्ट
Next: छग मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक पारित

Related Stories

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा: वैभव शर्मा जिला मंत्री नियुक्त
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा: वैभव शर्मा जिला मंत्री नियुक्त

April 19, 2026
ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026

Recent Posts

  • भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा: वैभव शर्मा जिला मंत्री नियुक्त
  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा: वैभव शर्मा जिला मंत्री नियुक्त
  • छत्तीसगढ़

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा: वैभव शर्मा जिला मंत्री नियुक्त

April 19, 2026
ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया

April 18, 2026
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • Feature
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

April 18, 2026
माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • छत्तीसगढ़

माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा

April 10, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा: वैभव शर्मा जिला मंत्री नियुक्त
  • ग्राम पंचायत टेमर में मनरेगा के तहत नहर सफाई कार्य का शुभारंभ सरपंच ने अपने हाथों में फावड़ा चला कर किया
  • गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति
  • माय भारत छत्तीसगढ़ द्वारा बजट क्वेस्ट 2026 का राष्ट्रीय स्तरीय आयोजन किया जाएगा
  • MAHAGENCO की गारे पेलमा सेक्टर–2 कोल माइंस से कोयले का प्रथम डिस्पैच शुरू छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक पहुंचेगा कोयला, राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को मिला नया आधार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.