Skip to content
September 10, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 3.51 लाख लोगों को मिलेगा नए आशियाने का उपहार, हर घर उजाला, हर घर सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर 3.51 लाख लोगों को मिलेगा नए आशियाने का उपहार, हर घर उजाला, हर घर सम्मान

Nkc News Desk October 29, 2025

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ में इस बार का राज्योत्सव यादगार होने वाला है. यहां राज्य स्थापना दिवस पर सबसे बड़ा गृह प्रवेश का कार्यक्रम होने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में शामिल होंगे. यहां वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बनाए गए लाखों पक्के घरों का गिफ्ट लोगों को देंगे. हर घर उजाला, हर घर सम्मान की थीम पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा.

3.51 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा घर: पीएम नरेंद्र मोदी लोगों को सामूहिक गृह प्रवेश कराएंगे. राज्य में अब तक 3.51 लाख से अधिक आवास तैयार हो चुके हैं, जिनमें बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 20,115 हितग्राही भी शामिल हैं. यह सभी हितग्राही एक साथ अपने नए घरों में प्रवेश करेंगे.

बलौदाबाजार में 20,115 लोगों को मिलेगा घर: इस बारे में बलौदाबाजार की जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने ईटीवी भारत से बात की है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बलौदाबाजार जिले में अब तक उल्लेखनीय प्रगति हुई है. जिले के लिए कुल 48,000 आवासों का लक्ष्य तय किया गया था. इनमें से 42,000 से अधिक आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जबकि 30,000 से अधिक घरों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 20,115 हितग्राहियों का सामूहिक गृह प्रवेश कराया जाएगा. इसके साथ ही 25,168 नए हितग्राहियों को पहली किस्त की राशि भी प्रदान की जाएगी.

यह बलौदाबाजार जिले के लिए गर्व का क्षण है. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने हजारों परिवारों को अपना पक्का घर और स्थायी छत दी है. गृह प्रवेश के साथ ही नए आवासीय गांवों की पहचान भी बनेगी- दिव्या अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ, बलौदाबाजार

राज्य स्तर पर होगा वृहद आयोजन: राज्यभर में 3.51 लाख घरों में दीप जगमगाएंगे. राज्य स्तर पर इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी की गई है. प्रदेश के सभी जिलों और ग्राम पंचायतों में सामूहिक गृह प्रवेश आयोजित होगा. हितग्राही अपने-अपने घरों को दीप, रंगोली और पारंपरिक सजावट से सुसज्जित करेंगे.

नवा रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री, राज्यपाल, और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे. बलौदाबाजार में कुल 20,115 हितग्राहियों को नया घर मिलेगा- दिव्या अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ, बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में सारी तैयारियां पूरी: जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. पंचायत स्तर पर लाभार्थियों को सूचीबद्ध किया गया है और घरों को सजाने के निर्देश दिए गए हैं.

दिव्या अग्रवाल ने आगे बताया कि जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच के लिए भी टीम गठित की है ताकि लाभार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो. जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी अधिकारी लाभार्थियों से लगातार संपर्क में हैं.

हर हितग्राही को यह कार्यक्रम यादगार बने, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई है। ग्राम पंचायतें अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम का संचालन करेंगी-दिव्या अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ, बलौदाबाजार

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में जानिए: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है. बलौदाबाजार जिले में इस योजना के तहत हजारों परिवारों की जिंदगी में स्थायित्व और सम्मान आया है.

राज्य उत्सव कार्यक्रम में होगा सामूहिक गृह प्रवेश: एक नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बटन दबाकर एक साथ लाखों घरों का गृह प्रवेश कराएंगे, तो पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल रहेगा. बलौदाबाजार जिले के 20 हजार से अधिक हितग्राही भी उसी क्षण अपने नए घर में कदम रखेंगे. गांवों में सामूहिक पूजा, दीपक जलाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा. इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी हितग्राहियों से संवाद करेंगे.

Tags: आशियाने का उपहार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव हर घर उजाला हर घर सम्मान

Post navigation

Previous बालोद में बारिश और फसलों में लगी बीमारी का कहर, 500 एकड़ में लगी धान की फसल खराब, मुआवजे की मांग
Next उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के भव्य मानस मंच के जीर्णोद्धार कार्य का किया लोकार्पण

Related Stories

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026

Recent Posts

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.