Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • दंतेवाड़ा में लाल जहर के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण हुए संगठित
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा में लाल जहर के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण हुए संगठित

NKC News April 1, 2023

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ाजिले में मौजूद आर्सेल मित्तल निप्पन स्टील कंपनी के आयरन ओर से निकलने वाली लाल मिट्टी ग्रामीणों के लिए जान की दुश्मन बन गई है. इस लाल मिट्टी से ग्रामीणों के सेहत पर काफी बुरा असर पड़ रहा है. आयरन ओर के उत्खनन से निकलने वाली लाल मिट्टी को गांव में डंप किया जा रहा है. इससे सैकड़ों ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई है.
इससे परेशान होकर 20 से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों ने गुरुवार को सडक़ पर उतरकर इसका विरोध किया. ग्रामीणों का कहना है कि इस लाल मिट्टी को डंप करने से 20 गांव के सैकड़ों ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं. यही नहीं उनकी जान का खतरा बढ़ भी गया है. ऐसे में वो चाहते हैं कि इस लाल मिट्टी के डंप को गांव से हटाया जाए.
ग्रामीणों ने निकाली रैली
इससे पहले भी इस कंपनी के जिम्मेदार लोगो ने यहां के ग्रामीणों के साथ वादाखिलाफी की है. लोग विकास की राह देखते देखते थक गए हैं. यहां लोग लाल मिट्टी की वजह से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. ऐसे में वो चाहते हैं कि इस लाल मिट्टी से उन्हें छुटकारा मिले. कंपनी की ओर से सभी नियम कानूनों को ताक में रखकर आयरन ओर का उत्खनन किया जा रहा है और ग्रामीणों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इसलिए सैकड़ों प्रभावित ग्रामीणों ने आदिवासी महासभा और सीपीआई के नेतृत्व में दंतेवाड़ा शहर में गुरुवार को रैली निकाली और यहां के कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा.
लाल मिट्टी से प्रभावित हैं सैकड़ों ग्रामीण
दंतेवाड़ा जिले के कुंदेली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का आरोप है कि आर्सेलर मित्तल निप्पन स्टील कंपनी के द्वारा आयरन ओर का उत्खनन किया जा रहा है. इतना ही नहीं खनन करके लाल मिट्टी को कुंदेली ग्राम पंचायत के अलग अलग गांवो में ही डंप किया जा रहा है. मना करने के बावजूद भी कंपनी मनमानी कर रही है. इस लाल मिट्टी से पहले ही बैलाडीला और किरन्दुल के आसपास के कई गांव के लोग प्रभावित हैं. इस लाल मिट्टी से ग्रामीणों के सांस में लाल जहर घोला जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में राज्य सरकार भी ध्यान नही दे रही है. उनका कहना है कि गांव में डंप की गई लाल मिट्टी को कंपनी वापस उठाकर ले जाए. वरना वो उग्र आदोंलन करेंगे.
10 दिनों के भीतर इस डंप को नहीं हटाया तो….
वहीं सीपीआई के जिला सचिव भीमसेन मंडावी का भी कहना है कि आयरन ओर के खनन के बाद बची हुई लाल मिट्टी से क्षेत्र की वन संपदा को भी नुकसान हो रहा है. नदी नालों में भी धीरे धीरे ये लाल जहर फैलेगा. इससे गांव वाले की उपजाऊ जमीन भी खराब हो जाएगी. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा जैसी संवैधानिक संस्था का अनादर कर ग्रामीणों के हक को कुचला जा रहा है. ग्राम सभा के विरोध के बावजूद इस तरह लाल मिट्टी डंप कर ग्रामीणों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उन्हें मौत के मुंह में ढकेला जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस लाल मिट्टी को गांव में डंप करने के विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. आने वाले 10 दिनों के भीतर इस डंप को नहीं हटाया जाता है, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे.
फिलहाल इस मामले को लेकर कंपनी के जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं. वहीं प्रशासन के अधिकारियों ने भी इस मामले को लेकर कंपनी के अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही है।

Continue Reading

Previous: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 साल से अनुपस्थित रहे 11 डॉक्टर्स की सेवाएं खत्म, 2 को मिला नोटिस
Next: पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा : कांग्रेस ने गरीबों का निवाला छीना

Related Stories

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

Recent Posts

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • krishi
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ

July 24, 2026
कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा

July 24, 2026
जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया शुभारंभ
  • कलियुग के साक्षात भगवान हैं श्रीजगन्नाथ स्वामी’ — पुरंदर मिश्रा
  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.