Skip to content
June 17, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • हजारीबाग में लगेगा शतरंज का महाकुंभ, देश भर से 800 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
  • खेल

हजारीबाग में लगेगा शतरंज का महाकुंभ, देश भर से 800 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Nkc News Desk May 3, 2026

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में शतरंज के महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. 9 दिवसीय ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट की शुरुआत 16 मई से होगी. जिसमें देश भर से 800 से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे. अब तक रजिस्ट्रेशन में सबसे उम्रदराज 93 साल के खिलाड़ी ने तमिलनाडु से रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं सबसे कम उम्र का साढ़े 5 साल का खिलाड़ी हजारीबाग का है. इस आयोजन में 9 राज्य से खिलाड़ी अब तक संपर्क साध चुके हैं.

हजारीबाग एक छोटा सा जिला है. खेल के क्षेत्र में यहां के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने को आतुर दिख रहे हैं. शतरंज की बिसात यहां बिछने वाली है. जिसमें 800 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए पूरे देश भर से जुट रहे हैं. कहा जाए तो शतरंज का महाकुंभ हजारीबाग में लगने वाला है.

16 से 24 मई तक होगा आयोजन

हजारीबाग चेस एसोसिएशन की देखरेख में 16 से 24 मई तक 9 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. हजारीबाग चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया प्रतियोगिता विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के मल्टीपरपज हॉल में संपन्न होगा.

इसे अब तक के सबसे बड़े शतरंज आयोजनों में से एक माना जा रहा है. प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी. जिसमें पहला चरण 16 से 20 मई तक ओपन कैटेगरी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा चरण 21 से 24 मई तक 1800 रेटिंग से कम खिलाड़ियों के लिए निर्धारित किया गया है. 16 मई की सुबह 10:00 बजे उद्घाटन कार्यक्रम होगा और 11:00 बजे खिलाड़ियों की बैठक आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन दो-दो राउंड खेले जाएंगे, जबकि 20 मई की शाम 3:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा.

खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार

पूरे टूर्नामेंट में कुल 6 लाख 11 हजार रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है. जिसमें पहले चरण के लिए 4 लाख 5 हजार रुपये और दूसरे चरण के लिए 2 लाख 6 हजार रुपये शामिल है. प्रतियोगिता में कुल 40 खिलाड़ियों को कैश प्राइज दिया जाएगा. प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये और ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार 60 हजार, तृतीय पुरस्कार 40 हजार रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 28 हजार रुपये, पांचवां पुरस्कार 16 हजार रुपये, छठा पुरस्कार 12 हजार रुपये, सातवां पुरस्कार 10 हजार रुपये, आठवां पुरस्कार 8500 रुपये, नौवां पुरस्कार 7000 रुपये और 10वां पुरस्कार 6000 रुपये निर्धारित है. इसके अलावा 11वें से 15वें स्थान तक 5500 रुपये और 16वें से 21वें स्थान तक 5000 रुपये प्रदान किए जाएंगे.

इस प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. अब तक 93 वर्ष के एक अनुभवी खिलाड़ी (तमिलनाडु) और साढ़े 5 वर्ष के एक नन्हें प्रतिभागी ने कोलकाता से पंजीकरण कराया है, जो इस आयोजन को विशेष बनाता है. आयोजन पर लगभग 35 से 40 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है और यह प्रतियोगिता लगातार चौथी बार आयोजित की जा रही है.

खिलाड़ियों के लिए एंट्री फी भी निर्धारित

इस संबंध में सचिव मनमीत अकेला ने बताया पहले चरण के लिए बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए 2000 रुपये, झारखंड के खिलाड़ियों के लिए 1800 रुपये, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए 1500 रुपये और स्कूली बच्चों के लिए 1200 रुपये एंट्री फी निर्धारित की गई है. वहीं दूसरे चरण के लिए सामान्य खिलाड़ियों के लिए 1000 रुपये और हजारीबाग के स्कूली छात्रों के लिए 800 रुपये शुल्क तय किया गया है.

खिलाड़ियों के ठहराव और परिवहन की व्यवस्था

आयोजन समिति की ओर से बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के ठहरने के लिए हजारीबाग के विभिन्न होटलों और गेस्ट हाउस में समुचित व्यवस्था की गई है. खिलाड़ियों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए विशेष रूप से बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी.

Tags: 800 से अधिक खिलाड़ी ऑल इंडिया शतरंज टूर्नामेंट शतरंज का महाकुंभ हजारीबाग

Continue Reading

Previous: BCCI ने महिला T20 वर्ल्ड कप टीम का किया ऐलान,
Next: कवर्धा में भोरमदेव जंगल सफारी का आगाज, डिप्टी सीएम और वन मंत्री ने किया उद्घाटन

Related Stories

RCB  IPL 19वें सीजन की बनी ‘चैंपियन’
  • खेल

RCB  IPL 19वें सीजन की बनी ‘चैंपियन’

June 1, 2026
भारतीय मूल के आरोन राय ने तीन शॉट से पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास
  • खेल

भारतीय मूल के आरोन राय ने तीन शॉट से पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास

May 20, 2026
चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी एशियन गेम्स से बाहर
  • खेल
  • राष्ट्रीय

चार बार की ओलंपियन दीपिका कुमारी एशियन गेम्स से बाहर

May 20, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.