Skip to content
July 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • बारनवापारा : जंगली जानवर गौर का ‘तांडव’, एक घंटे में 3 गांवों के ग्रामीणों पर हमला, एक की मौत,
  • छत्तीसगढ़

बारनवापारा : जंगली जानवर गौर का ‘तांडव’, एक घंटे में 3 गांवों के ग्रामीणों पर हमला, एक की मौत,

Nkc News Desk May 20, 2026

बलौदाबाजार: मंगलवार की सुबह गौर यानी जंगली बायसन ने ऐसा तांडव मचाया कि एक घंटे के भीतर तीन गांव उसकी दहशत में आ गए. इस हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद पूरे बारनवापारा क्षेत्र में भय, आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है. लोग घरों से निकलने में डर महसूस कर रहे हैं.

पहली मामला- गजराडीह में देवेंद्र साहू पर हमला
सबसे पहले हमला गजराडीह गांव में हुआ. 46 वर्षीय देवेंद्र साहू सुबह अपने काम से निकले थे. अचानक जंगल की ओर से निकला विशालकाय बायसन सीधे उनकी ओर दौड़ पड़ा. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बायसन ने अपने नुकीले सींगों से देवेंद्र पर हमला कर दिया. हमला इतना खतरनाक था कि उनके पेट पर करीब 4 से 5 इंच गहरा घाव हो गया. कुछ देर बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हिम्मत जुटाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. देवेंद्र की मौत के बाद गांव में मातम छा गया.

दूसरा हमला: मुरूमडीह में महिला को बनाया निशाना
गजराडीह में हमला करने के बाद बायसन का आतंक खत्म नहीं हुआ. वह तेजी से आगे बढ़ते हुए मुरूमडीह गांव पहुंच गया. यहां 36 वर्षीय पंचबाई ठाकुर जंगल किनारे मौजूद थीं. अचानक बायसन ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उनकी जांघ पर गंभीर चोट आई. ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह बायसन को वहां से भगाया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.

तीसरा हमला: रवान गांव में फिर मचा हड़कंप
एक घंटे के भीतर बायसन तीसरे गांव रवान पहुंच गया. यहां उसने 60 वर्षीय गायत्री यादव पर हमला कर दिया. बायसन ने उन्हें इतनी जोर से टक्कर मारी कि उनकी जांघ में गहराई तक चोट आई है. डॉक्टरों को उनके पैर में 8 से 9 टांके लगाने पड़े. फिलहाल उनका इलाज जारी है. लगातार तीन गांवों में हुए हमलों ने पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा कर दिया है.

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत
लोगों का कहना है कि पहले भी जंगल के आसपास जंगली जानवरों की हलचल देखी जाती थी, लेकिन इस तरह आबादी वाले इलाकों में घुसकर लगातार हमला करने की घटना पहली बार सामने आई है. ग्रामीणों का कहना है कि अब सुबह-सुबह जंगल या खेत की ओर जाने में डर लग रहा है. तेंदूपत्ता सीजन के कारण बड़ी संख्या में लोग रोज जंगल जाते हैं, ऐसे में खतरा और बढ़ गया है.

वन विभाग पर उठे सवाल
घटना के बाद लोगों का गुस्सा वन विभाग पर फूट पड़ा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जंगली वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय रहते कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया. लोगों का कहना है कि अगर गांवों को पहले से सतर्क किया जाता, तो शायद इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी. कई ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वन विभाग की टीम अक्सर घटना के बाद ही सक्रिय होती है. लोगों ने मृतक देवेंद्र साहू के परिवार को उचित मुआवजा देने परिवार के एक सदस्य को सरकारी सहायता देने और घायल महिलाओं का मुफ्त इलाज की मांग की है.

Tags: ग्रामीणों पर हमला जंगली जानवर गौर. 'तांडव' बलौदाबाजार बारनवापारा

Continue Reading

Previous:  रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, सरकारी स्कूलों में 30 जून तक होंगे एडमिशन
Next: रूस में घायल हुए ओडिशा के दो मजदूर, यूक्रेन के ड्रोन की चपेट में आये

Related Stories

ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल

July 7, 2026
ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम

July 6, 2026
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी, 11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी, 11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन

July 5, 2026

Recent Posts

  • ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल
  • ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी, 11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन
  • तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी क्षति: मंत्री केदार कश्यप
  • स्कूली बच्चों के रेडीमेड गणवेश की गुणवत्ता उच्च स्तरीय गणवेश की ​गुणवत्ता की शत-प्रतिशत जांच कर स्कूलों को आपूर्ति

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल

July 7, 2026
ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम

July 6, 2026
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी, 11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी, 11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन

July 5, 2026
तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी क्षति: मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी क्षति: मंत्री केदार कश्यप

July 5, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल
  • ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर CAIT की पहल को मिली गति, समाधान की दिशा में बढ़े ठोस कदम
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी, 11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन
  • तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को बड़ी क्षति: मंत्री केदार कश्यप
  • स्कूली बच्चों के रेडीमेड गणवेश की गुणवत्ता उच्च स्तरीय गणवेश की ​गुणवत्ता की शत-प्रतिशत जांच कर स्कूलों को आपूर्ति
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.