देश में मानसून का इंतजार कर रहे लोगों और खासकर किसानों के लिए मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चिंता बढ़ाने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस बार मानसून की बारिश सामान्य से कम रह सकती है और कई इलाकों में इसके पहुंचने में देरी भी हो सकती है

आईएमडी के मुताबिक इस बार देश में करीब 90% ही बारिश होने का अनुमान है, जो पहले के 92% अनुमान से कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सीधा असर खेती और फसल उत्पादन पर पड़ सकता है।कई राज्यों में कम बारिश का अनुमानमौसम विभाग के अनुसार देश के कोर कृषि क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य वर्षा देखने को मिल सकती है।जून में भी कम बारिश की संभावनाIMD के मुताबिक जून महीने में भी बारिश सामान्य से कम रह सकती है, जिससे खरीफ सीजन की बुवाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सामान्य या उससे अधिक बारिश की संभावना जताई गई है।अलग-अलग राज्यों में मानसून की एंट्री
केरल: 3 से 5 जूनमहाराष्ट्र (मुंबई सहित): 10 जून तकमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़: 12 से 15 जूनउत्तर भारत: 25 जून से जुलाई के बीचकिसानों के लिए बढ़ी चिंताकम बारिश और मानसून में देरी से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश का पैटर्न ऐसा ही रहा तो खेती पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आने वाले दिनों में और अपडेट जारी किए जा सकते हैं।
