Skip to content
November 19, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप का ऐतिहासिक लॉन्च, PM मोदी से संवाद करेंगी झारखंड की बेटी
  • राष्ट्रीय

भारत की पहली ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप का ऐतिहासिक लॉन्च, PM मोदी से संवाद करेंगी झारखंड की बेटी

Nkc News Desk July 4, 2026

जमशेदपुर: भारत की पहली मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप का ऐतिहासिक लॉन्च 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की बेटी तनीषा गौतम से सीधा संवाद करेंगे. तनीषा के पिता ने बताया कि प्रधानमंत्री तनीषा से उनके कार्य अनुभव की जानकारी लेंगे, जो हमारे लिए गर्व की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मेड-इन-इंडिया’ मिशन देश को नई पहचान दिलाएगा.

प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद में भारत की पहली मेड-इन-इंडिया सीजी सेमीकॉन ओसैट ‘CG Semi OSAT’ प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत में निर्मित पहली मेड-इन-इंडिया कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप आधिकारिक रूप से जापान के एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस वैश्विक आयोजन में झारखंड के जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का विशेष अवसर मिला है.

तनीषा को मिलने वाले इस स्वर्णिम अवसर पर उनके परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मौके पर तनीषा प्रधानमंत्री से संवाद कर अपना कार्य अनुभव साझा करेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंपनी के इंजीनियरों, तकनीशियनों और युवा कर्मचारियों के साथ भी सीधा संवाद करेंगे.

बता दें कि तनीषा जमशेदपुर की रहने वाली त्रिपुरारी गौतम की बेटी हैं. एक सामान्य परिवार से आने वाली बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है. तनीषा ने 2022 में जमशेदपुर केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद NTTF टाटा स्टील टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट से 2025 तक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया. इस दौरान उन्होंने पार्ट-टाइम ऑनलाइन इंडस्ट्रियल फायर सेफ्टी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर झारखंड टॉपर बनीं.

तनीषा ने 2025 में हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज दवा कंपनी में मशीन ऑपरेशन सिस्टम की ट्रेनिंग ली. अप्रैल 2026 से वह CG सेमी कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं, जहां भारत के सबसे महत्वाकांक्षी कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. तनीषा के पिता त्रिपुरारी गौतम ने बताया कि कंपनी के अलग-अलग सेक्टर से कुछ लोगों का चयन किया गया है, जिसमें उनकी बेटी का भी नाम शामिल है.

उन्होंने कहा कि तनीषा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने कार्य अनुभव के अलावा जमशेदपुर से CG सेमी तक के सफर की जानकारी साझा करेंगी. त्रिपुरारी गौतम ने बताया कि उन्हें बेटी पर गर्व है. 18 साल की उम्र में उसे पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ा, जिससे वे नर्वस थे, लेकिन बेटी की सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है. वहीं तनीषा ने 4 जुलाई के दिन को देश का स्वर्णिम दिन बताया और कहा कि थोड़ी घबराहट भी है, लेकिन साथ ही उत्साह भी है कि प्रधानमंत्री से संवाद होगा.

विश्वस्तरीय तकनीक का निर्माता बन रहा भारत में बनी पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप का वैश्विक बाजार में उतरना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय तकनीक का प्रमुख निर्माता बन रहा है. अब तक भारत दूसरे देशों से चिप का आयात करता था, जो महंगा भी था. लेकिन मेड-इन-इंडिया चिप से आर्थिक बचत होगी और देश को सही मूल्य पर चिप उपलब्ध मिलेगी। इस नई उपलब्धि से आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होगा.

Tags: PM मोदी ऐतिहासिक लॉन्च झारखंड की बेटी भारत की पहली 'मेड इन इंडिया' सेमीकंडक्टर चिप

Post navigation

Previous दलाल स्ट्रीट पर फिर चला अडानी का जादू! QIP को मिला 3.8 गुना रिस्पॉन्स, जुटाए ₹15,000 करोड़
Next स्कूली बच्चों के रेडीमेड गणवेश की गुणवत्ता उच्च स्तरीय गणवेश की ​गुणवत्ता की शत-प्रतिशत जांच कर स्कूलों को आपूर्ति

Related Stories

गौतम अडानी ने तय किया सक्सेशन प्लान, परिवार के ये ‘चार सितारे’ संभालेंगे ग्रुप की कमान!
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

गौतम अडानी ने तय किया सक्सेशन प्लान, परिवार के ये ‘चार सितारे’ संभालेंगे ग्रुप की कमान!

November 11, 2026
Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026

Recent Posts

  • धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर
  • अदाणी फाउंडेशन की पहल से 108 जरूरतमंद बच्चों को मिले स्कूल बैग, खुशी से खिले नौनिहालों के चेहरे
  • देशभर में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18 से ₹20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान: कैट
  • लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल: ग्राम पंचायत तुलसी बाराडेरा में अन्न धारा एवं वस्त्र धारा सेवा केंद्र का शुभारंभ
  • रायपुर का नरैया तालाब, शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, 5 दशक से हो रही है छठ पूजा, छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर
  • छत्तीसगढ़

धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर

November 19, 2026
अदाणी फाउंडेशन की पहल से 108 जरूरतमंद बच्चों को मिले स्कूल बैग, खुशी से खिले नौनिहालों के चेहरे
  • education
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की पहल से 108 जरूरतमंद बच्चों को मिले स्कूल बैग, खुशी से खिले नौनिहालों के चेहरे

November 19, 2026
देशभर में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18 से ₹20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान: कैट
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

देशभर में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18 से ₹20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान: कैट

November 19, 2026
लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल: ग्राम पंचायत तुलसी बाराडेरा में अन्न धारा एवं वस्त्र धारा सेवा केंद्र का शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़

लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल: ग्राम पंचायत तुलसी बाराडेरा में अन्न धारा एवं वस्त्र धारा सेवा केंद्र का शुभारंभ

November 15, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • धान नहीं खरीद सकती तो किसानों से माफी मांगे सरकार : विनोद चंद्राकर
  • अदाणी फाउंडेशन की पहल से 108 जरूरतमंद बच्चों को मिले स्कूल बैग, खुशी से खिले नौनिहालों के चेहरे
  • देशभर में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18 से ₹20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान: कैट
  • लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल: ग्राम पंचायत तुलसी बाराडेरा में अन्न धारा एवं वस्त्र धारा सेवा केंद्र का शुभारंभ
  • रायपुर का नरैया तालाब, शहर के सबसे पुराने घाटों में से एक, 5 दशक से हो रही है छठ पूजा, छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.