Skip to content
October 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आंगनबाडीयों में गर्भवतियों को नहीं मिल रहा गर्म खाना, 61 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार,
  • Uncategorized

आंगनबाडीयों में गर्भवतियों को नहीं मिल रहा गर्म खाना, 61 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार,

NKC News April 27, 2023

नेहा केशरवानी की रिपोर्ट, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विकास के तमाम दावों के बीच एक रिपोर्ट चौकाने वाली सामने आई है। 2016 के बाद साल दर साल महिलाओं में एनीमिया दर बढ़ता गया, क्योंकि सुपोषण से जुड़ी योजना पर सरकार ने कैंची चला दी है. एक रिपोर्ट में नेशनल हेल्थ सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 2016 में 15 से 49 वर्ष आयु की 47 फीसदी महिलाएं एनीमिया की शिकार थीं. वर्तमान में (2022 में) आंकड़ा बढ़कर 61 फीसदी हो गया है. छत्तीसगढ़ शासन का सुपोषण अभियान एक महत्वपूर्ण योजना है, जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. महिलाओं को एनीमिया से बचाने सरकार ने जोर शोर से गर्म भोजन देना शुरू तो किया, लेकिन अब ये योजना ठंडी पड़ चुकी है. सरकारी सिस्टम के चलते गर्म खाना देना बंद कर दिया गया है.
साल-दर-साल बढ़ा आंकड़ा
सन 2022 में 15 से 49 वर्ष की आयु की गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की दर 51.8% हैं।
2020-21 का आंकड़ा – 15 से 49 उम्र की गर्भवती महिलाओं में 38.8% एनीमिया दर (अर्बन इलाकों में) और 54.7% एनीमिया दर (ग्रामीण इलाकों में)
2015-16 का आंकड़ा था 51.8% एनीमिया दर (अर्बन इलाकों में) और 41.5% (रूरल इलाकों में)

गर्म खाना देना विभाग ने बंद कर दिया
छत्तीसगढ़ में गर्भवती महिलाओं को गर्म खाना परोसे जाने वाली योजना अब ठंडी पड़ गई है. 2019 में छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये गर्भवती महिलाओं को गर्म खाना देने की योजना बनाई थी. इस योजना का लाभ कई गर्भवती को मिल रहा था. इस योजना का लाभ गर्भवतियों को तब भी मिला, जब कोरोना काल चल रहा था, लेकिन अचानक पिछले एक साल से गर्म खाना देना विभाग ने बंद कर दिया.
गर्भवती महिलाओं को परोसे जाने वाली पोषण से भरी थाली गायब
जब योजना की शुरुआत हुई थी, तब प्रदेश के 46 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवतियों को बकायदा आंगनबाड़ी केंद्र में बैठाकर गर्म भोजना कराया जाता था. खाने की थाली पोषण आहार से भरी होती थी. रोटी, 2 सब्जी, 1 भाजी, दाल, चावल, सलाद, पापड़ अंडा, केला, दूध दही से भरपूर व्यंजन महिलाएं एक टाइम परोसते थे, लेकिन आज की तारीख में आंगनबाड़ियों से गर्भवती महिलाओं को परोसे जाने वाली पोषण से भरी थाली गायब है.

इस थाली की जरुरत आज के समय में सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में रहने वाली उन महिलाओं को है, जो गर्भवती हैं. शुरुआती कुछ दिनों मे पोषण युक्त आहार तो मिला, लेकिन अचानक ये योजना कब बंद कर दी गई. ये तब पता चला जब आंगनबाड़ी में खाना परोसा जाना बंद हुआ.

केस स्टडी – 1
रायपुर के काठाडीह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में जब हम इस योजना की पड़ताल करने पहुंचे तो वहां 8 महीने की गर्भवती संगीता शाही बताती हैं कि उन्हें भरपूर पोषणयुक्त आहार लेने डॉक्टर ने सलाह दिया है इसलिए संगीता ने आंगनबाड़ी में पोषणयुक्त भोजन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया, तो शुरुआती दिनों में उन्हें संपूर्ण आहार से भरी थाली खाने में दी जाती थी, जो अब नही मिल रही है. संगीता बताती हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं ऐसे में संपूर्ण आहार लेना उनके बस की बात नही है, लेकिन अब आंगनबाड़ी में भी नहीं मिलता.
केस स्टडी – 2
वहीं जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन गर्म खाने के लिए हुआ है. उसमें 3 माह की गर्भवती भारती ने बताया कि आसपास रहने वाली गर्भवतियों को खाना मिलता था, लेकिन जब मैं रजिस्ट्रेशन करवाने गई तब पता चला कि अब खाना देना बंद हो गया है. ऐसे में घर में जो रहता है, जो बनता है वही खाते हैं. बता दें कि यही हाल शहर के श्याम नगर, फाफाडीह, फुंडहर, अम्लीडीह के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी है.

वहीं श्यामनगर की आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता दशमत ध्रुव बता रही थीं कि कुछ माह पहले हमें परियोजना अधिकारी ने निर्देशित किया था कि अब किसी भी गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन नहीं लेना है. उसके बाद से जो भी आता है, उसे मना कर देते हैं कि अब गर्म भोजन नहीं दिया रहा है.

वहीं छत्तीसगढ़ शासन के महिला बाल विकास विभाग का रिपोर्ट कहता है कि शासन की इस योजना से देढ़ लाख महिलाएं एनीमिया से मुक्त हुई हैं, क्योंकि सरकार की तरफ से ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को आयरन, फ्लोरिक एसिड, कृमि नाशक गोलियां दी गई है.
छत्तीसगढ़ जुझारु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रांताध्यक्ष पद्मावती साहू ने बताया कि रायपुर जिले के 1700 आंगरबाड़ियों में फिलहाल ये योजना बंद है. पिछले साल अप्रैल माह से ही गर्म खाना देने की योजना बंद है, लेकिन कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में एनिमीया पीडित महिलाओं को उनकी मांग पर उपलब्ध कराया जाता है.

शासन के निर्देश के बाद इसे दोबारा शुरु किया जाएगा. उन्हें भी इसकी जानकारी नहीं है. इस योजना को क्यों बंद किया गया. वहीं पद्मावती बताती हैं कि कोरोना के समय में हम जरुरतमंद महिलाओं को पौष्टिक युक्त चीजें घर घर पहुंचा कर देते थे, जिन गर्भवती महिलाओं को खाने को जरुरत होती थी, उन्हें खाना भी पहुंचा देते थे.

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी निशा मिश्रा बताती हैं कि शासन की नीति है, निर्देश के बाद बंद कर दिया गया था. दोबारा फिर से शुरू करेंगे, लेकिन इस बार पूरा खाना नहीं दे पाएंगे, सिर्फ खिचड़ी और अंडा ही दे पाएंगे.

क्या बोलीं मंत्री अनिला भेड़िया ?
वहीं उस पूरे मामलें में जब महिला बाल विकास विभाग की मंत्री अनिला भेड़िया से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान रहा था, लेकिन फंडिंग की कमी के कारण अभी बंद कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत गरम भोजन दे रहे थे. पिछले 1 महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल में थीं. इसलिए भी बंद था. हमारे बच्चों को भी गर्म भोजन नहीं मिला. अभी नया टेंडर लगा रहे हैं. इसके बाद तुरंत उन्हें गर्म भोजन देंगे.

Post navigation

Previous दंतेवाड़ा नक्सली हमले में ये जवान हुए शहीद,
Next केटीयू में तीन दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • health
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं

October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया

October 24, 2026
आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • छत्तीसगढ़

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ

October 24, 2026
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

October 21, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित, वन मंत्री केदार कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.