Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे पर रार, मोहन मरकाम ने कहा- सीएम के लिए हो सकता है कोई भी चेहरा
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे पर रार, मोहन मरकाम ने कहा- सीएम के लिए हो सकता है कोई भी चेहरा

NKC News May 9, 2023

रायपुर। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ बैठक से पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अंबिकापुर में कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा केंद्रीय संगठन तय करेगा। यह भी कहा कि यहां सिंहदेव सहित सभी मंत्री काम कर रहे हैं, कोई भी चेहरा हो सकता है। मरकाम को सीएम विरोधी खेमे का माना जाता है। अब तक कांग्रेस मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भाजपा पर निशाना साधती रही है। ऐसे में मरकाम के बयान के बाद भाजपा को मौका मिल गया है। भाजपा ने छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है। भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे मंत्री टीएस सिंहदेव ने यह कहकर संगठन की चिंताएं बढ़ा दी हैं कि पहली बार चुनाव जीतना आसान होता है, लेकिन दूसरी बार चुनाव में जाने से पहले उपलब्धियां बतानी होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार यह दावा कर रहे हैं कि सरकार हर वर्ग के लिए बेहतर काम कर रही हैं। वहीं संगठन के नेताओं के अलग सियासी राग ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इसके बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगी, जिसमें चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में होगी। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन घंटे चलने वाली बैठक में एक-एक सीट को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीट में से 71 सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं।

पिछले चुनाव में चार चेहरे को आगे करके कांग्रेस ने लड़ा था चुनाव

15 साल सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में चार वरिष्ठ नेताओं के चेहरे को आगे करके चुनाव लड़ा था। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, साहू समाज के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के उस समय के एकमात्र सांसद ताम्रध्वज साहू और राज्य गठन के बाद सबसे लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे डा चरणदास महंत को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सरकार बनने के बाद चारों नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में थे, लेकिन आखिरी बाजी भूपेश बघेल ने मारी और मुख्यमंत्री बने।

धान, किसान, नौजवान, सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा

प्रदेश की राजनीति में धान, किसान और नौजवान सबसे बड़े चुनावी मुद्दे रहे हैं। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में धान की खरीदी 2500 रुपये में करने, किसानों की कर्जमाफी और युवाओं को रोजगार का वादा किया था। मुख्यमंत्री की कमान संभालने के एक घंटे बाद ही भूपेश बघेल ने किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा किया। प्रदेश में केंद्र सरकार के अड़ंगे के बाद भी धान की खरीदी 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की। इसके लिए राजीव गांधी न्याय योजना में किसानों को प्रति एकड़ नौ हजार रुपये की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। युवाओं को रोजगार के लिए गोठान, रूरल इंडस्टीयल पार्क, राजीव मितान क्लब खोले गए। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की शुरुआत की गई। सरकार का दावा है कि सरकारी नौकरी और स्वरोजगार से करीब पांच लाख युवा जुड़े हैं।

 

 

 

 

 

Post navigation

Previous रायपुर-भिलाई में हवाला कारोबारी, शराब ट्रांसपोर्टरों पर छापा; दुबई भेजे गए करोड़ों रुपये
Next वीक डे पर भी ‘द केरल स्टोरी’ ने की शानदार कमाई,

Related Stories

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026

Recent Posts

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.