रायपुर,!लक्ष्य वेलफेयर फाऊंडेशन सोसाइटी रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वधान में वीर शिवा जी वार्ड क्रमांक 16 खमताराई में नीम डबरी तलाब में विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया।नगर के जागरुक पर्यावरण प्रेमी युवा महिला एवं बच्चें ने तालाब स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया। पर्यावरण प्रेमी द्वारा उक्त कार्य को खूब सराहा। अभियान के नेतृत्वकर्ता समूह यह संकल्प लिया गया कि जब तक वर्षा ना हो तब तक तालाब की स्वच्छता का कार्य जारी रहेगा। इस अभियान में मुख्य रूप से आने वाले पीढ़ी बच्चों को साथ में रखा गया। साथ ही नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, महिलाएं, युवाओं ने भी पूरी निष्ठापूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इस दौरान श्रीमती गोदावरी गज्जू साहू जी द्वारा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रखकर सभी का उत्साहवर्धन किया और वो स्वयं भी मिलाकर इस कार्यक्रम में अपना श्रम दान भी किए।
श्री गज्जू साहू पार्षद प्रतिनिधि द्वारा हर प्रकार से उनका सहयोग रहा। उन्होनें इस कार्य के लिए लक्ष्य वेलफेयर फाऊंडेशन आभार व्यक्त कार्य की सराहना की और कहा इसी तरह करते जाए। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं के साथ अपनी बात रखी।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई है। श्रीमती मंजू यादव जी, पूजा साहू जी, मंजू ध्रुव जी, यामिनी साहू जी,निर्मला साहू जी, एवं नगरपालिका के समस्त कर्मचारियों और बच्चों के सहयोग से तालाब स्वच्छता अभियान सम्पन्न हुआ।

