Skip to content
June 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • खंभे से टकराई कार, आबकारी अधिकारी की मौत: पत्नी की हालत गंभीर
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

खंभे से टकराई कार, आबकारी अधिकारी की मौत: पत्नी की हालत गंभीर

NKC News June 10, 2023

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई और पलटी मारते हुए सड़क से दूर गिर गई। इस घटना में सहायक जिला आबकारी अधिकारी की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा हिर्री थाना क्षेत्र में हुआ है।

कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी में विष्णु साहू (31) जिला आबकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। 3 महीने पहले ही कोटा में उनकी पोस्टिंग हुई थी। वह अपनी पत्नी भूमिका साहू (30) के साथ शनिवार दोपहर को रायपुर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान आबकारी अफसर खुद कार ड्राइव कर रहे थे।
आबकारी अधिकारी विष्णु साहू की 3 महीने पहले ही कोटा में पोस्टिंग हुई थी।
टोल प्लाजा के पहले हादसा
बताया जा रहा है कि अभी उनकी गाड़ी भोजपुरी टोल प्लाजा के पहले तालागांव पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बुरी तरह घायल दोनों पति-पत्नी को सरगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अधिकारी को मृत घोषित कर दिया है। जबकि उनकी पत्नी का उपचार जारी है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
अस्पताल में हुई मौत, पत्नी रायपुर रेफर
हिर्री टीआई हरविंदर सिंह ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस दौरान उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, आबकारी अधिकारी की मौत हो गई। उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
अधिकारी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है।
बहन रायपुर में हैं डिप्टी कलेक्टर
पुलिस अफसरों ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी विष्णु साहू की बहन निधि साहू रायपुर में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। हादसे की खबर मिलते ही वह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

जांजगीर-चांपा जिले के सामान्य परिवार से हैं भाई-बहन
विष्णु साहू मूलत: जांजगीर-चांपा के जैजैपुर रहने वाले थे। निधि साहू और विष्णु साहू शुरुआत से ही पढ़ाई में होनहार थे। यही वजह है कि आर्थिक तंगी के बाद भी उन्होंने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की थी। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर है। उनकी साल भर पहले ही भूमिका साहू के साथ शादी हुई थी।
दो दिन पहले ही बिलासपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे विष्णु साहू।
पहले DSP थे फिर छोड़कर बन गए आबकारी अफसर
इससे पहले विष्णु साहू का PSC में सिलेक्शन 2017 में हुआ था और DSP पद मिला था। जॉइनिंग के बाद उन्होंने बलौदाबाजार में पोस्टिंग मिली थी। मगर बाद में उन्होंने DSP पद छोड़ दिया और दोबारा साल 2019 में PSC का एग्जाम दिया और सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर उनका चयन हुआ।

Continue Reading

Previous: हल्बा-हल्बी समाज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए CM बघेल, बोले- इनका इतिहास है वैभवशाली
Next: पटवारियों की हड़ताल का असर:आय-जाति प्रमाण पत्र के लिए पटवारी से मिलने वाले दस्तावेजों की बाध्यता अस्थायी तौर पर खत्म

Related Stories

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • छत्तीसगढ़

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन

June 6, 2026
डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • Uncategorized

डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे

June 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

June 6, 2026

Recent Posts

  • सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • education

सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

June 6, 2026
राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • छत्तीसगढ़

राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन

June 6, 2026
डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • Uncategorized

डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे

June 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • छत्तीसगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे

June 6, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • सिस्टम के गद्दारों के कारण युवाओं को भुगतना पड़ रहा खामियाजा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
  • राजेश्री महन्त जी महाराज के जन्मोत्सव पर हुए विविध आयोजन
  • डिप्टी सीएम साव बस्तर दौरे में, धीमी गति पर PWD अधिकारियों-ठेकेदारों पर बरसे
  • विश्व पर्यावरण दिवस: अदाणी पावर प्लांट परिसर में लगाए गए 350 पौधे
  • जिंदल स्टील का हरित संकल्प, रैली और पौधरोपण से दिया संरक्षण का संदेश
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.