Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • पटवारियों की हड़ताल का असर:आय-जाति प्रमाण पत्र के लिए पटवारी से मिलने वाले दस्तावेजों की बाध्यता अस्थायी तौर पर खत्म
  • Feature
  • Trending
  • छत्तीसगढ़

पटवारियों की हड़ताल का असर:आय-जाति प्रमाण पत्र के लिए पटवारी से मिलने वाले दस्तावेजों की बाध्यता अस्थायी तौर पर खत्म

NKC News June 10, 2023

रायपुर .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पटवारी हड़ताल से पटवारियों के वापस नहीं आने के कारण जनसामान्य को आय एवं जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त किए जाने में हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए आय एवं जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के संबंध में अस्थायी दिशानिर्देश प्रसारित किए गए हैं।

आदेश में उल्लेखित है कि छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता अधिनियम 1979 लागू किये जाने के पश्चात् भी कतिपय पटवारी हड़ताल से वापस नहीं आए हैं, जिसके कारण जनसामान्य को आय एवं जाति प्रमाण-पत्र प्राप्त किए जाने में असुविधा हो रही है। चूंकि वर्तमान समय में शासकीय सेवाओं में भर्ती एवं शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए आय एवं जाति प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, अतः आगामी आदेश पर्यंत आय एवं जाति प्रमाण पत्र तैयार किए जाने के संबंध में अस्थायी निर्देश प्रसारित किया गया है। जाति प्रमाण पत्र के लिए वांछित भू-अभिलेख, मिसल, अभिलेख, जनगणना अभिलेख, दाखिल खारिज रजिस्टर, जमाबंदी एवं खसरे की नकल जिसमें आवेदक एवं उसके परिवार के किसी सदस्य की जाति अंकित है की आवश्यकता सामान्यतः होती है। उपरोक्त सभी दस्तावेज जिला कार्यालय के अभिलेखागार में एवं अन्य विभागों के विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध है। अतः यह उचित होगा कि ऐसे दस्तावेज पटवारी से प्राप्त करने के लिए आवेदकों को बाध्य ना करते हुए उनके द्वारा ऑनलाइन या जिला रिकॉर्ड रूम से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाए।
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियमन) नियम, 2013 के नियम 3 के अनुसार आवेदक से वंशावली प्राप्त करने के निर्देश हैं। यदि यह वंशावली अभिलेखों से पुष्ट है, तो इसकी आवश्यकता भी नहीं है, तथापि फिर भी आवश्यक होने पर ऐसी वंशावली ग्राम पंचायत के सचिव अथवा ग्राम पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर स्वीकार करते हुए आवेदकों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जावे।
इसी तरह आय प्रमाण पत्र के लिए वांछित दस्तावेजों में नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए उनके द्वारा अंतिम वित्तीय वर्ष का आयकर रिटर्न लिया जा सकता है अथवा उनके नियोक्ता के द्वारा जारी वार्षिक आय की जानकारी को मान्य करते हुए आय प्रमाण पत्र जारी किए जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों खेतिहर मजदूरों, छोटे कृषकों को आय प्रमाणपत्र के लिए उनके द्वारा यदि गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सूची में नाम होने अथवा ऐसा राशन कार्ड होने अथवा मनरेगा जॉब कार्ड होने अथवा श्रमिक का कार्ड होने पर यदि आवश्यक हो तो सरपंच / पंचायत सचिव / पार्षद से भी आय के समर्थन के लिये प्रमाण पत्र प्राप्त कर इन दस्तावेजों के आधार पर आवेदकों को आय का प्रमाण पत्र जारी किया जावे।
आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी स्थिति में इन प्रमाण पत्र के लिये आवेदकों से ऐसे दस्तावेजों की मांग नहीं की जावे जिसकी पूर्ति के लिये आवेदक को पटवारी के प्रतिवेदन पर निर्भर होना पड़े। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपरोक्त निर्देशों के कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश आगामी आदेश पर्यंत प्रभावशील रहेगा।

Continue Reading

Previous: खंभे से टकराई कार, आबकारी अधिकारी की मौत: पत्नी की हालत गंभीर
Next: छत्तीसगढ़ को विकास के क्षेत्र में मिल रही नई पहचान : मुख्यमंत्री बघेल

Related Stories

पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • छत्तीसगढ़

पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे

June 5, 2026
अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

June 5, 2026
गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026

Recent Posts

  • कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?
  • पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?
  • krishi

कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?

June 5, 2026
पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • छत्तीसगढ़

पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे

June 5, 2026
अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी

June 5, 2026
गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • krishi
  • छत्तीसगढ़

गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश

June 4, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान?
  • पीएम आवास निर्माण में बेमेतरा तीसरे नंबर पर, 89% से ज्यादा आवास पूरे
  • अबूझमाड़ की पदमकोट पंचायत में विकास की नई धारा: जल जीवन मिशन से बदली ग्रामीणों की जिंदगी
  • गोदामों में पंहुचा रासायनिक खाद : मंत्री कश्यप ने दिए किसानों को सुलभता से उर्वरक वितरण के निर्देश
  • बासमती धान की खेती को प्रोत्साहन देने की तैयारी : कृषि मंत्री ने ली बड़ी बैठक, अनुकूल क्षेत्रों की तलाश करेगा विभाग
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.