बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 930 और 30 में संचालित ढाबे पर जमकर अवैध तरीक से शराब बेची जा रहा है। गुरुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इन ढाबों पर खाने के साथ शराब परोशी जा रही है। एक तरफ जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जहां जिले को अपराध मुक्त बनाने में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ ये ढाबा संचालक छोटे छोटे कर्मचारियों के दम पर एसपी कलेक्टर से पहचान बताकर जमकर शराब परोस रहे हैं। चिरचारी से शुरू होकर भरदा के दो ढाबा संचालकों ने तो अति मचाकर रख दी है। यहां पर बेतहाशा शराब परोसी जा रही है, हालांकि आबकारी विभाग का दौरा इस क्षेत्र में रहता है। बावजूद इसके यहां पर शराब परोसा जाना समझ से परे हैं। धनोरा के सरपंच ने पुलिस को भी बताया लेकिन परिणाम ये है कि इन ढाबा संचालकों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने इन ढाबों पर कार्रवाई की बात कही।

