रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रही बारिश का असर शहर के कई इलाकों में दिखाई देने लगा है।
जगह-जगह पर जलभराव के कारण लोग परेशान होकर नगर निगम प्रशासन को कोस रहे हैं। वार्ड क्रमांक 4 यतियत्न वार्ड इलाके वार्ड अधूरा सीसी रोड निर्माण कर सड़क निर्माण को अधूरा छोड़ दिया गया नगर निगम की मनमानी की वजह से कई घरों में पानी भर गया है रहवासियों के घरों में गंदा पानी नगर निगम वार्ड क्रमांक 4 यतियतन लाल वार्ड बारिश के पानी भर जाने से वार्ड वासी को आवागमन में बडी दिक्कतों का सामान करना पड़ रहा है वार्ड के निवासी से बात करने पर उन्होंने बताया की बहुत बार इस विषय पर वे लोग कहते है सड़क निर्माण नाली निर्माण की ज्ञापन यहाँ के वार्ड पार्षद और नगरनिगम कार्यालय में भी दे चुके है पर उस पर ध्यान नही दिया जा रहा है वार्ड निवासी (श्रीमती सिन्हा जी) से पूछे जाने पर कहती है की रोड और नाला न होने से उन्हें और आस पास के बहुत से घरों के लोगो को परेशानी हो रही है और उन्हें इस गंदे पानी को पार कर घर से बाहर निकलना पड़ता है उसी तरह हमने और लोगो से भी बात की तो( राधिका जी)का कहती है की वो पिछले 12 वर्षो से यहाँ रहा रहे है और यहाँ पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है लोग अपने से गली सड़क के गड्डे को बड़े बड़े पत्थरों से मिट्टी से चलने योग्य बनाने के लिए भरते है जिससे चला जा सके लेकिन बारिश के पानी पूरे घर में घुसा जा रहा है जिससे भारी नुकसान हो रही है चलने में वार्ड निवासी परेशान हो रहे है

