Skip to content
October 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन युवाओं का नग्न प्रदर्शन, शराब घोटाला, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर हंगामा
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन युवाओं का नग्न प्रदर्शन, शराब घोटाला, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर हंगामा

NKC News July 19, 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। फिलहाल सदन में अनुपूरक बजट चर्चा शुरू है। इससे पहले विधानसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। आसंदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति दी है। 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से इस पर चर्चा होगी।

सदन में प्रश्नकाल के दौरान युवाओं का नग्न प्रदर्शन, शराब घोटाला, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ। मंत्री उमेश पटेल के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवाल पर लगभग 33 मिनट तक बहस चली।

प्रश्नकाल हुआ खत्म, इसमें क्या हुआ पढ़िए…
मानसून सत्र के दूसरे दिन शराब से जुड़े मामले सदन में गूंजे। जहरीली शराब, शराब पर टैक्स, शराब बंदी जैसे कई सवाल विपक्ष ने किए हैं। इसके अलावा विधानसभा रोड में SCST युवाओं के नग्न प्रदर्शन का मामला भी उठा है। सरकार पक्ष से सही जवाब नहीं मिलने पर सदन में जमकर हंगामा करते हुए विपक्ष ने नारेजाबी की है।

प्रश्नकाल में किसने क्या पूछा ?
अजय चंद्राकर के सवाल
1. 30 जून, 2023 की स्थिति में प्रदेश के रोजगार पंजीयन कार्यालयों में कितने शिक्षित पंजीकृत नवीन रोजगार चाहने वाले और रोजगार बदलने वालों के द्वारा पंजीयन कराया गया है। आवेदन, पात्र और अपात्रों की जानकारी भी ली गई।
2. CMIE के बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर कहा कि, जब 22 हजार लोगों को रोजगार देने का विज्ञापन दिया, तो 33 हजार लोगों की भर्ती कैसे हो गई।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा…

  1. बेरोजगारों को भत्ता देने के नियम रोज बदले जा रहे हैं। सरकार 10 लाख लोगों को रोजगार देने के होर्डिंग लगा रही है, लेकिन कितने बेरोजगार पंजीकृत है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। विभागीय मंत्री उमेश पटेल के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी।
  2. नारायण चंदेल ने प्रदेश में शराब विक्रय में अनियमितता की प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है, उन्होंने कहा कि, जहरीली शराब पीने से सेना के एक जवान सहित 3 लोगों की मौत हुई है।

विधानसभा रोड में SC-ST युवाओं के नग्न प्रदर्शन का मामला विधानसभा में उठा, किसने क्या कहा है..

  1. शिवरतन शर्मा बोले, इस घटना से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार हुआ है, ये स्थिति निर्मित क्यों है ये बड़ा सवाल है।
  2. शिवकुमार डहरिया ने कहा, ये आप लोगों का ही पाप है ,इस मुद्दे पर भाजपा के सदस्यों ने सरकार पर जमकर हमला किया।
  3. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, इस मामले में दोषी अफसरों पर कार्रवाई करने के बजाए युवकों पर कार्रवाई की जा रही है।
  4. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, ऐसी कौन सी स्थिति बन गई कि युवाओं को नग्न होकर प्रदर्शन करना पड़ा। युवाओं ने सरकार को अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद भी उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। हम सरकार से इस्तीफे की मांग करते हैं। इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
  5. इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जवाब– नग्न प्रदर्शन की सूचना शासन को पहले से नहीं दी गई थी। फर्जी प्रमाण पत्र के साथ नौकरी करने वालों के खिलाफ नग्न प्रदर्शन किया गया। पुलिस द्वारा रोकने पर झूमाझटकी की गई। पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इस आधार पर गिरफ्तारी की गई है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
  6. सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के सदस्य गर्भगृह में उतरकर युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर गर्भगृह में नारेबाजी की। इधर गर्भगृह में उतरने पर विपक्षी सदस्यों को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया है।

शराब से हुई मौतों पर सदन में किसने क्या कहा…

  1. आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा, इनकी मौत जहरीली शराब पीने से नहीं हुई है। ये मौतें जहर पीने से हुईं है।
  2. लखमा के इस बयान जमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ये छत्तीसगढ़ के लिए शर्मसार करने वाली बात है।
  3. नारायण चंदेल ने कहा, PM रिपोर्ट में मौत की क्या वजह सामने आई है। सदन की कमेटी इसकी जांच करे।
  4. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, वह इस बात को मानते हैं कि यह गंभीर मामला है। इस प्रश्न का पूरा जवाब नहीं आया है, मंत्री पूरी जानकारी लेकर सदन को जवाब दें।

सदन की शुरुआत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नए मंत्री मोहन मरकाम का सदन से परिचय कराया और मंत्रियों के विभाग परिवर्तन की भी जानकारी दी गई। सरकार आज 3 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश कर सकती है।

सदन में आज आगे क्या होगा…

बुधवार को सहकारिता मंत्री राज्य अंतव्यवसाय सहकारिता वित्त एवं विकास निगम का प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। मंत्री मोहम्मद अकबर ग्राम निवेश अधिनियम की अधिसूचना पटल पर रखेंगे। ​​​​​​अनिला भेड़िया दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की अधिसूचना, जयसिंह अग्रवाल आवंटित कृषि भूमि भूस्वामी अधिकार अधिनियम पटल पर रखेंगे।

अनुपूरक बजट में सरकार प्रदेश के कई विभागों से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट का प्रावधान करेगी। जानकारी के मुताबिक मानसून सत्र में महालेखाकार की रिपोर्ट पेश होने पर हंगामा होना तय माना जा रहा है। आने वाले दो दिन प्रदेश कांग्रेस सरकार और विपक्ष के बीच सदन में हंगामे से भरे रहेंगे।

नग्न प्रदर्शन के बाद शासन ने बुलाई बड़ी बैठक:मामले में अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे चीफ सेक्रेटरी, 20 जुलाई को बुलाई बैठक

20 जुलाई को इस मामले में मुख्य सचिव अमिताभ जैन समीक्षा बैठक लेंगे
20 जुलाई को इस मामले में मुख्य सचिव अमिताभ जैन समीक्षा बैठक लेंगे

फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर सरकारी नौकरी करने वालों के खिलाफ अब तक की कार्रवाई की समीक्षा मुख्य सचिव अमिताभ जैन करने वाले हैं। राजधानी में हुए नग्न प्रदर्शन के बाद इस मामले में सरकार हरकत में आई है। अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग के सचिव डीडी सिंह ने 16 विभागों को पत्र जारी कर 20 जुलाई को होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होने को कहा है। पढ़ें

Post navigation

Previous शिक्षिका को स्कूल यूनिफार्म में देखाकर बच्चों ने पढाई में दिखाया उत्साह
Next लक्ष्य वेलफेयर फाऊंडेशन सोसाइटी के द्वारा ग्राम पंचायत काठाडीह में पौधा रोपण किया गया।

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर

October 27, 2026
छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • health
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं

October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया

October 24, 2026
आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • छत्तीसगढ़

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ

October 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.