Skip to content
June 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • रायपुर की सड़कें बनी तालाब
  • छत्तीसगढ़

रायपुर की सड़कें बनी तालाब

NKC News July 23, 2023
  • एतिहासिक जय स्तंभ चौक पर गंदा पानी भर आया।
  • नाले के पानी की वजह से गंदगी, एकात्म परिसर इलाका।
  • बारिश की वजह से बूढ़ातालाब का फुटपाथ ही बह गया है।
  • सड़क का 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा, शहीद स्मारक के सामने की सड़क।
  • वाटरफॉल में तेज बहाव के बाद करीब 1 हजार पर्यटक फंस गए थे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार रात और रविवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश ने सीवरेज सिस्टम की पोल खोल दी। शहर की प्रमुख सड़कों पर तालाब जैसे हालात दिखाई दिए। बूढ़ातालाब में तो फुटपाथ धंसककर तालाब में ही चला गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

सड़क पर भरे बारिश के पानी की वजह से ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हुई। पानी इतना था कि सड़क पर चलती हुई कार के भीतर पानी घुसने लगा। कपड़े खराब हुए, नाली का पानी शरीर में लगने की वजह से लोग परेशान होते दिखे। कुछ बच्चे तो सड़क पर बह रहे गंदे पानी से ही खेलने लग गए।

शहर के कालीबाड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, शहीद स्मारक के सामने से घड़ी चौक जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया। भारतीय जनता पार्टी के शहर कार्यालय एकात्म परिसर के सामने की सड़क भी पूरी तरह से पानी में डूबी दिखाई दी।

सड़कों पर तालाब बनवा रहा निगम
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में नेताओं की बैठक थी। मगर पानी भर जाने की वजह से पार्टी दफ्तर जाने में मशक्कत करते नेता दिखाई दिए। भाजपा के पार्षद अमर बंसल ने कहा कि नगर निगम इतना अच्छा काम कर रहा है कि सड़कों में तालाब बनवा रहा है, जिसका मजा बच्चे मजा ले रहे हैं। तंज कसते हुए पार्षद बंसल ने कहा कि सालों से यह समस्या जस की तस है। नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा, इसीलिए अब बच्चों ने यहां मजे लेना शुरू कर दिया है। निगम को ऐसी ही व्यवस्था रखनी चाहिएl

गंदे पानी में बच्चों की मस्ती।
गंदे पानी में बच्चों की मस्ती।

राजधानी की कई सड़कों पर जो पानी जमा हुआ, वह नालियों से निकला गंदा पानी था। नालियों में गंदगी की रुकावट, आगे ना बढ़ पाने की वजह से पानी बाहर आ गया, लाखों बैक्टीरिया और बीमारियों वाले इस पानी में बच्चे दिनभर खेलते रहे। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर आस-पास पार्क की गई कई कारों में पानी घुस गया, बाइक का आधा हिस्सा भी पानी में डूब जाने की वजह से लोगों को परेशानी हुई l दिनभर यहां यही हालात रहे।

शहीदों की निशानी पर नाली का पानी
रायपुर शहर का जयस्तंभ चौक तब से है, जब से इस शहर का अस्तित्व है। इस चौराहे को शहीदों के स्मारक के तौर पर भी देखा जाता है। इतिहासकारों का मानना है कि छत्तीसगढ़ के मशहूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह को यहां अंग्रेजों ने मौत की सजा दी थी। अब इस ऐतिहासिक चौराहे पर नाली का बदबूदार पानी है।

इस सड़क पर बीते कई सालों से सीवरेज की समस्या है। शहर का सबसे प्रमुख चौराहा होने की वजह से रायपुर आने वालों का इस सड़क से जरूर गुजरना होता है। चौराहे पर लाइटिंग और स्क्रिन लगाने का काम तो हुआ। मगर सीवरेज ठीक न होने वजह से नाली का गंदा पानी यहां बहता रहा। जिससे आने जाने वालों को परेशानी हुई।

एतिहासिक जय स्तंभ चौक पर गंदा पानी भर आया।
सड़क का 90 फीसदी हिस्सा पानी में डूबा, शहीद स्मारक के सामने की सड़क।

बह गया फुटपाथ
बूढ़ा तालाब का सौंदर्यीकरण लगभग हर साल होता है। मौजूदा समय में भी लगभग 18 करोड़ के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट यहां जारी है रविवार को तालाब की एक हिस्से में फुटपाथ धंसककर तालाब में चला गया। भारतीय जनता पार्टी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं।

नीचे फुटपाथ का हिस्सा बह गया।

चिंगरापगार वाटरफॉल में एक हजार पर्यटक फंसे

वाटरफॉल में तेज बहाव के बाद करीब 1 हजार पर्यटक फंस गए थे।

उधर, रविवार को ही गरियाबंद जिले में चिंगरापगार वाटरफॉल में अचानक बाढ़ आने से 1 हजार लोग फंस गए। वहां 10 हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। इसी बीच करीब 3 बजे के आसपास के इलाके में तेज बारिश हो गई। जिससे झरने का जल स्तर बढ़ गया और लोग फंस गए। काफी मश्क्कत के बाद इन्हें बंचाया गया है।

Continue Reading

Previous: बहुयामी प्रतिभा के धनी थे डॉ. खूबचंद बघेल : मुख्यमंत्री बघेल
Next: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 28 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

Related Stories

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026
मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • health
  • छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.