सात साल बाद करण जौहर लाए ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के रिलीज के सात साल बाद करण जौहर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लेकर आए हैं. करण के धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में रणवीर-आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.
वहीं बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीएफसी ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देने से पहले इसमें कुछ कटौती और बदलाव करवाए हैं. यहां देखिए फिल्म में किए गए बदलाव की लिस्ट….
फिल्म में अपशब्द को बदला गया है.
इसके अलावा एक सीन में ‘ब्रा’ को ‘आइटम’ में बदल दिया गया है.
फेमस रम ब्रांड ओल्ड मॉन्क की जगह ‘बोल्ड मॉन्क’ किया गया है.
इसके साथ ही फिल्म में लोकसभा का संदर्भ और एक संवाद जिसमें ममता बनर्जी का जिक्र था. उस पर बोर्ड ने पूरी तरह से कैंची चला दी है.
बता दें कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में वो एक प्रोग्राम में स्कूल के बच्चों से मिले थे. जहां दोनों ने अपने स्कूल के कई किस्से शेयर किए. इस दौरान रणवीर सिंह ने ये बताया था कि उन्हें एक बार गणित में माइनस 10 नंबर मिले थे. वहीं बात करें फिल्म की तो येफिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है. जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
