
रायपुर

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को आजादी का पर्व पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री़ भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सरगुजा और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे।
बाकी जिला मुख्यालयों में मंत्री और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राजधानी में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण के बाद प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। वहीं प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठन भी सीएम से घोषणाओं की उम्मीद लगाए बैठे हैं। माना जा रहा है कि स्वतंत्रण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कुछ बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री द्वारा सुबह 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के बाद 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। सीएम बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे।
इसके बाद सीएम 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमांडरों से परिचय लेंगे। समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड की प्रस्तुति होगी, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी।
रायपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। प्रस्तुति से पहले रिहर्सल की तस्वीर।
रायपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। प्रस्तुति से पहले रिहर्सल की तस्वीर।
कौन कहां फहराएगा झंडा बेमेतरा -मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग- मंत्री ताम्रध्वज साहू, कबीरधाम-मंत्री मोहम्मद अकबर, राजनांदगांव- मंत्री अमरजीत भगत, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही-मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद- मंत्री अनिला भेंड़िया, रायगढ़ – मंत्री उमेश पटेल,
कोण्डागांव- मंत्री मोहन मरकाम, सुकमा- मंत्री कवासी लखमा, मुंगेली-मंत्री रूद्रकुमार, जांजगीर-चांपा- मंत्री शिवकुमार डहरिया, कोरबा -सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सरगुजा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
दंतेवाड़ा -रेखचंद जैन, संसदीय सचिव, महासमुंद -विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ,संसदीय सचिव, बिलासपुर-रश्मि आशीष सिंह संसदीय, सचिव, कांकेर- शिशुपाल सोरी संसदीय,सचिव, जशपुर – यूडी मिंज,संसदीय सचिव।
बलौदाबाजार-भाटापारा- चन्द्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव , गरियाबंद-विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव, कोरिया -पारसनाथ राजवाड़े ,संसदीय सचिव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ -इन्द्रशाह मण्डावी, संसदीय सचिव
बस्तर-द्वारिकाधीश यादव, संसदीय सचिव ,सूरजपुर -डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अध्यक्ष राज्य योजना आयोग, बलरामपुर -बृहस्पत सिंह विधायक, धमतरी-लक्ष्मी ध्रुव, विधायक, नारायणपुर- चंदन कश्यप विधायक ,खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई-संगीता सिन्हा,विधायक, सक्ती- रामकुमार यादव,विधायक , सारंगढ़-बिलाईगढ़ -उत्तरी गनपत जांगड़े ,विधायक और बीजापुर -विक्रम मंडावी, विधायक ध्वजारोहण करेंगे।
छत्तीसगढ़ के 35 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों पुलिस वीरता
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के 35 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से विभूषित किये जाने की घोषणा की है ।
आईपीएस मोहित गर्ग समेत 24 को पुलिस वीरता पदक
1-लक्ष्मण केंवट, निरीक्षक, जिला-कांकेर
2-आईपीएस मोहित गर्ग, सेनानी,19वीं वाहिनी, छसबल, जगदलपुर
3-पिल्लू राम मंडावी, उप निरीक्षक, जिला-बिलासपुर
4-जोगीराम पोडियाम,
5-हिडमा पोडियाम, प्र.आरक्षक, जिला-बीजापुर
6-प्रमोद काडियाम, प्र.आरक्षक, जिला-बीजापुर
7-बलराम कश्यप, प्र.आरक्षक, जिला-बीजापुर
8-बीज्जूराम मज्जी, आरक्षक, जिला-बीजापुर
9-स्व. बुधराम हपका, आरक्षक, जिला-बीजापुर
10-लक्ष्मीनारायण मरपल्ली, आरक्षक, जिला-बीजापुर
11-मगलू, कुडियाम, आरक्षक, जिला-बीजापुर
12-शेरबहादुर सिंह ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक
13-छत्रपाल साहू, आरक्षक, जिला बीजापुर
14-सुरेश जब्बा, जिला-बीजापुर
15-सुशील जेट्टी, प्रधान.आरक्षक, जिला-बीजापुर
16-बरदी धरमईया, प्रधान.आरक्षक, जिला-बीजापुर
17-मगलू कोवासी, आरक्षक, जिला-बीजापुर
18- मुकेश कलमू, आरक्षक, जिला-बीजापुर
19-रमेश पेरे, आरक्षक, जिला-बीजापुर
20-अरुण मरकाम, उप निरीक्षक
21-मनोज मिश्रा, प्र.आरक्षक कोरबा
22- लछीन्दर कुरूद, प्र.आरक्षक, जिला-बीजापुर
23-लीलाम्बर भोई, आरक्षक, जिला-बीजापुर
24-अजय बघेल, आरक्षक, जिला बीजापुर
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदकः-01
1-कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, डीआईजी रेंज, दंतेवाड़ा
सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक:-10
नेहा चंपावत, सुरजन राम भगत, भावना पाण्डेय, प्रकाश टोप्पो, राजेश कुमार शर्मा, टेलोस्फोर मिंज, गणपत प्रसाद पाण्डेय, थाक बहादुर सोनी वेद कुमार मण्डावी, शैलेन्द्र सिंह।
