Skip to content
June 11, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • रायपुर में बढ़ा डेंगू का कहर
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में बढ़ा डेंगू का कहर

NKC News August 27, 2023

Dengue havoc in Raipur: 2 people died to dengue, DR Vishnu Dutt infected

रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू से 2 लोगों की मौत हो गई है। इस सीजन में सरकारी आंकड़े के मुताबिक, अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे हालात में रायपुर कलेक्टर नरेंद्र सर्वेश्वर भूरे ने राजधानी के रामनगर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय निवासियों से डेंगू और कई संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील की। बरसात में डेंगू का सीजन आते ही राजधानी रायपुर में डेंगू के शक से काफी लोग हॉस्पिटल में एडमिट हो रहे हैं। मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं अम्बेडकर अस्पताल में अब तक 200 लोगों को डेंगू के शक में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि समता कॉलोनी निवासी अजय अग्रवाल 55 साल और कुशालपुर निवासी 45 साल के व्यक्ति की डेंगू से 15 अगस्त को मौत हो गई। इसके बाद 20 अगस्त को देवेंद्रनगर निजी अस्पताल में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रायपुर जिले में सिर्फ 6 केस हैं, जबकि अकेले मेकाहारा में 200 से ज्यादा मरीज भर्ती हो चुके हैं। 80 परसेंट मरीज पॉजिटिव हैं। दूसरी ओर चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. विष्णु दत्त भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। लगभग 6 दिनों से उनका इलाज अंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हैं।

लक्षण मिलने पर डेंगू का चेकअप कराएं
कलेक्टर भूरे ने बस्तियों के अंदरूनी क्षेत्रो का दौरा कर सफाई और व्ययस्थाओं का जायजा लिया। बस्तियों में जाकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने बस्ती के घरों में कूलर और कई जगहों में पानी के जमाव वाले जगहों का निरीक्षण किया। जमे हुए पानी को फेंकने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि मितानिनों की बैठक लें ओर उन्हें घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। लोगों में बुखार या कोई भी लक्षण मिलने पर डेंगू का चेकअप कराए। घरों में डेंगू फ्लॉस दवाई दें। लिक्विड बनाकर कुलर और एकत्र पानी में डालें। डेंगू पॉजिटिव मिलने पर डॉक्टर के पास या नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराएं।

ऐसे समय में तुरंत कराएं चेक
डेंगू होने से शुरुआती लक्षण सामान्य बुखार लगता है। इसे लोग अनदेखा कर देते हैं। इस दौरान तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ने लगती है, तब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। इस लापरवाही से लोगों को जान गंवानी पड़ती है। बारिश के मौसम में बुखार, सिर में तेज दर्द जैसी समस्याएं लगातार होने से तुरंत डेंगू का टेस्ट कराएं।

इन जगहों को रखें साफ
डेंगू एडीस नामक मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। मच्छर सामान्यतः दिन में काटता है। ये मच्छर स्थिर पानी जैसे कूलर, टंकी या घर में खुले में रखे बर्तन जिसमें पानी बदला न गया हो। अन्य जगहों पर पानी जमा हुआ हो, वहां पनपता है। इसलिए इन जगहों पर सप्ताह में एक दिन ड्राई-डे मनाते हुए पानी को पूरा बदलना चाहिए।

डेंगू के लक्षण
बरसात शुरू होते ही मच्छरजनित रोग जैसे डेंगू का खतरा बढ़ता है। तेज बुखार, बदन, सर और जोड़ों में दर्द, जी मचलाना, उल्टी होना, आंख के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान, नाक, मसूढ़ों से रक्तस्त्राव, काला मल का आना जैसे डेंगू के लक्षण हैं। इस तरह के लक्षण हों, तो शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाकर डेंगू की जांच कराएं। उन्होंने बताया कि डेंगू का असर तीन से नौ दिनों तक रहता है। इससे शरीर में कमजोरी आ जाती है। शरीर में प्लेटलेट्स लगातार गिरने लगता है। इन लक्षणों से सावधान रहने की जरूरत है।

डेंगू से बचने के उपाय
डेंगू से बचाव के लिए घर में साफ-सफाई करें। कूलर, गमले, बर्तन आदि में पानी जमा न होने दें। पानी रोज बदलें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरे शरीर को ढंकने वाले कपड़े पहने, कमरों की साफ-सफाई के साथ उसे हवादार रखें। घर के आसपास गंदगी जमा न होने दें। जमा पानी और गंदगी पर कीटनाशक का प्रयोग करें। खाली बर्तन, टायर और पुराने बर्तन जैसे अन्य समानों में पानी जमा न होने दें। जमे हुए पानी में मच्छर के लार्वा दिखने पर लर्विसायिड या मिट्टी का तेल डालें। 24 घंटे के बाद इस पानी को फेंके। मच्छरों से बचने घरों के दरवाजे और खिड़कियों में जाली जरूर लगाएं। डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर स्वास्थ्य की जांच कराएं।

Continue Reading

Previous: नहीं हुआ अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप, फिर साथ नजर आया कपल
Next: इन महिलाओं के हुनर की दुनियाभर में हो रही तारीफ, व्यापार जगत में बनाया बड़ा मुकाम

Related Stories

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026
मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • health
  • छत्तीसगढ़

मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

June 7, 2026

Recent Posts

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • lekh

भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष

June 10, 2026
शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • education
  • अन्तर्राष्ट्रीय

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ

June 10, 2026
केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • छत्तीसगढ़

केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित

June 8, 2026
उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • health
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

June 7, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • भारत की सेवा में विज्ञान के 12 वर्ष
  • शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नए डीईओ पदस्थ
  • केंद्रीय आदिवासी गोंड समाज मल्हार राज वार्षिक अधिवेशन मानिकचौरी में आयोजित
  • उप मुख्यमंत्री साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • मंत्री कश्यप ने भानपुरी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.