Skip to content
September 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 46वीं AGM में मुकेश अंबानी का ऐलान: गणेश चतुर्थी पर जियो एयर फाइबर लॉन्च होगा:इंश्योरेंस भी बेचेगी रिलायंस
  • मनोरंजन

46वीं AGM में मुकेश अंबानी का ऐलान: गणेश चतुर्थी पर जियो एयर फाइबर लॉन्च होगा:इंश्योरेंस भी बेचेगी रिलायंस

NKC News August 28, 2023

मुंबई| रिलायंस इंडस्ट्रीज 19 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी पर ‘जियो एयर फाइबर’ लॉन्च करेगी। यानी बिना वायर के फास्ट ब्रॉडबैंड मिल सकेगा। रिलायंस इंश्योरेंस बिजनेस भी उतरने वाली है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 46वीं एनुअल जनरल मीटिंग में ये ऐलान किया।

वहीं रिलायंस के बोर्ड में आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी को नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। साथ ही मुकेश अंबानी, अगले 5 साल तक RIL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने रहेंगे। नीता अंबानी ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।

रिलायंस AGM में हुए 5 बड़े ऐलान:

1. गणेश चतुर्थी पर ‘जियो एयर फाइबर’ लॉन्च होगा
19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है और इसी दिन जियो एयर फाइबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होगी। यह एक 5G वाई-फाई सर्विस है। इसमें 1Gbps तक की हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस मिलने की उम्मीद है।

जियो अपने एयरफाइबर प्लान को अन्य कंपनियों के मुकाबले कम कीमत में लॉन्च कर सकता है। ये एक दिन में 1,50,000 कनेक्शन प्रोवाइड कर सकता है। ये फिजिकल फाइबर के जरिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन देने की तुलना में दस गुना तेज है।

2. इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर करेगी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज इंश्योरेंस सेक्टर में एंटर करेगी। कंपनी लाइफ, जनरल और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स लेकर आएगी। वहीं कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ‘ब्लैकरॉक’ के साथ पार्टनरशिप की है।

3. टॉप 10 मोस्ट विजिटेड रिटेलर्स में शामिल रिलायंस रिटेल
रिलायंस रिटेल अब दुनिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा विजिटेड रिटेलर्स में से एक है। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल हमारा सबसे तेजी से बढ़ने वाला बिजनेस होगा। रिलायंस रिटेल ने पिछले साल 2,60,364 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया। इसका नेट प्रॉफिट 9181 करोड़ रहा।

रिलायंस रिटेल के कुल स्टोर्स की संख्या 18,040 पहुंच गई है। वहीं पिछले साल रिलायंस रिटेल ने 18 लाख टन ग्रॉसरी की बिक्री की। पिछले 3 साल में रिलायंस रिटेल का वैल्यूएशन 4.28 लाख करोड़ से बढ़कर 8.28 लाख करोड़ पर पहुंच गया है। रिलायंस रिटेल अगर आज लिस्टेड होती तो ये देश की टॉप-4 कंपनियों में शामिल होती।

4. इंडिया-स्पेसफिक AI सॉल्यूशन्स को लीड करेगा जियो
मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो प्लेटफॉर्म सभी डोमेन में इंडिया-स्पेसफिक AI मॉडल और AI-पावर्ड सॉल्यूशन्स डेवलपमेंट को लीड करना चाहता है। इससे भारतीयों, व्यवसायों और सरकार को AI का फायदा मिलेगा।

अंबानी ने कहा कि भारत को AI-रेडी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है जो एआई की विशाल कम्प्यूटेशनल डिमांड को संभाल सके। हम 2000 मेगावाट तक एआई-रेडी कंप्यूटिंग कैपेसिटी बनाने के लिए कमिटेड हैं।

5. 2026 तक बैटरी गीगा फैक्ट्री शुरू करने का लक्ष्य

रिलायंस का 2026 तक बैटरी गीगाफैक्ट्री स्थापित करने और 2030 तक 100 गीगावॉट रिन्युएबल एनर्जी कैपेसिटी का टारगेट है। गीगाफैक्ट्री में बैटरी केमिकल, सेल और पैक्स बनेंगे। इसमें बैटरी रीसाइक्लिंग की भी फैसेलिटी होगी। वहीं, अगले 5 साल में देश भर में 100 बायोगैस प्लांट्स लगाने का भी लक्ष्य है।

अंबानी ने बताया कि रिलायंस अगले 10 महीने में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पहला ‘कमर्शियल स्केल कंप्रेस्ड बायोगैस'(CBG) प्लांट चालू करेगी। उन्होंने कहा कि रिलायंस देश में डेवलप टेक्नोलॉजी पर बेस्ड भारत की सबसे बड़ी बायो एनर्जी कंपनी बन गई है।

जियो के 45 करोड़ से ज्यादा यूजर
मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि जियो ने पिछले साल 1,19,791 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। वहीं अब जियो के 45 करोड़ से ज्यादा यूजर हो गए हैं। एक जियो यूजर एक महीने में औसतन (ऐवरेज डेटा कंजंप्शन) 25 GB डेटा यूज कर रहा है यानी हर महीने 1,100 करोड़ GB टोटल डेटा इस्तेमाल हो रहा है। जियो 5G को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

96% से ज्यादा शहरों में जियो 5G रोलआउट किया
दिसंबर 2023 तक देश के सभी शहरों में हो जाएगा
जियो ने दुनिया का सबसे तेज 5G रोलआउट किया है
पिछले साल 2.6 लाख रोजगार पैदा किए
मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले साल हमारी सभी कंपनियों ने 2.6 लाख रोजगार पैदा कर नए रिकॉर्ड बनाए। हमारे ऑन-रोल कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 3.9 लाख है।

पहली तिमाही में रिलायंस का नेट प्रॉफिट ₹16,011 करोड़ रहा
रिलायंस ने 21 जुलाई को Q1FY24 यानी अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट 16,011 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 17,955 करोड़ रुपए रहा था। यानी कंपनी के मुनाफे में 11% गिरावट आई।

पिछली तिमाही यानी Q4FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 19,299 करोड़ रुपए रहा था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों के लिए 9 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया।

45वीं AGM में 5G सर्विसेज लॉन्च से जुड़ी घोषणा की थी
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल अपनी 45वीं AGM में कई अहम ऐलान किए थे। 5G सर्विसेज को लॉन्च करने से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया था। एयर-फाइबर सर्विस लॉन्च करने के लिए मेटा और गूगल के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की गई थी।

Post navigation

Previous रायपुर में आर्ट, लिट्रेचर और फिल्म फेस्टिवल 3 से,  
Next देश और दुनिया को हम अपनी संस्कृति से अवगत करा रहे हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Related Stories

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
पति पत्नी और वो:7 साल पहले वाला जादू नहीं दोहरा पाई आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म,
  • मनोरंजन

पति पत्नी और वो:7 साल पहले वाला जादू नहीं दोहरा पाई आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म,

May 17, 2026

Recent Posts

  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026
दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.