

थिएटर्स में जाकर बंधवाई राखी
‘गदर 2’ के एक्टर एक बार फिर थिएटर में अपने फैंस से मिलने के लिए पहुंचे. इस दौरान एक्टर ने अपनी फीमेल फैंस से राखी भी बंधवाई.

सनी देओल की ये तस्वीरें मुंबई के एक थिएटर की हैं. जहां पहुंचकर उन्होंने अपने फैंस के सरप्राइज दिया.
सनी देओल ने इस दौरान वहां मौजूद अपनी फीमेल फैंस से राखी भी बंधावई. एक्टर ने राखी बंधवाकर अपनी बहनों पर खूब प्यार भी लुटाया.
इतना ही नहीं सनी देओल ने राखी बंधवाकर अपनी फैन को एक गिफ्ट भी दिया. एक्टर के इन तस्वीरों और वीडियो पर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं.
वहीं मुंबई के एक स्कूल के कई छात्र और छात्राओं को आज मुम्बई के अंधेरी स्थित सिनेपोलिस सिनेमाघर में ‘गदर 2’ दिखाई गई.
सनी देओल वहां भी पहुंचे और स्कूल की कई बच्चियों से राखी बंधवाई. साथ ही उन्हें जिंदगी में सफल होने का आशीर्वाद भी दिया.
राखी बंधवाने के बाद सनी देओल ने स्कूल के बच्चों के साथ स्टेज पर जमकर डांस भी किया. बता दें कि स्कूल बच्चों को ‘गदर 2’ दिखाने का ये प्रोग्राम ‘बेटी फाउंडेशन’ की अनु रंजन ने आयोजित किया गया था.
