
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान , नयनतारा और विजय सेतुपतिस्टारर फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा। अब इसी बीच ‘जवान’ का एक नया गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहरुख खान अपने दमदार डांस से फ्लोर पर आग लगा रहे हैं।

‘जवान’ के गाने ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ में शाहरुख खान नयनतारा संग खूब रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक पार्टी का सेटअप लगा हुआ है, जिसमें किंग ऑफ रोमांस अपनी गर्ल गैंग के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ गाने में शाहरुख ब्लैक आउटफिट और चश्मे में बेहद ही डेसिंग लग रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा पर डांस करती नजर आ रही हैं।

