Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • ‘कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है प्रदेश का विकास गर्त में चला गया: रमन सिंह,
  • Uncategorized

‘कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है प्रदेश का विकास गर्त में चला गया: रमन सिंह,

NKC News September 26, 2023

बिलासपुर भाजपा की परिवर्तन यात्रा हर एक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही है। जगह-जगह परिवर्तन रथ का पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जा रहा है। वहीं आज परिवर्तन रथ मस्तूरी पहुंचा। जिसका मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णामूर्ति बांधी और सभी मंडलों से रिसदा पहुंचे। युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रथ को बाइक रैली के साथ खैरा पहुंचे। इस दौरान खैरा स्टेडियम के आम सभा में मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार से जनता मुक्ति चाहती है और परिवर्तन होना तय है।15 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा जशपुर से शुरू हुई। आज 12वें दिन परिवर्तन रथ मस्तूरी पहुंचा। जहां मस्तूरी के खैरा मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने उपस्थित जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं मिलने का कारण प्रदेश सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार के कारण राज्य के 12 लाख गरीबों का आवास नहीं बन पाया, जिसकी राशि वापस चली गई। उस राशि को प्रदेश भाजपा ने केंद्र से आग्रह कर फिर से वापस लाया है।
पूर्व मुख्य मंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने अपने शासनकाल में ना एक नया स्कूल बनाया और न हीं सड़क और पुलिया बनाई। जब से सरकार सत्ता में आई है प्रदेश का विकास गर्त में चल गया है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को गांव-गांव में स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है। जिस तरह से हर जगह स्थानीय लोग यात्रा का स्वागत कर रहे हैं, वो भूपेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का संकेत है। इससे साफ है कि प्रदेश की जनता इस सरकार को हटाना चाह रही है। उन्होंने पीएससी घोटाले को लेकर भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय किया है। जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

इस दौरान मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि भूपेश सरकार के आने के बाद प्रदेश का विकास पूरी तरह थम गया है। ट्रांसपोर्टिंग का ठेका रेडी टू एट का ठेका प्रदेश के बाहरी लोगों को दिया जा रहा है। यहां तक की राज्यसभा के दो सीट भी बाहरी लोगों को देकर प्रदेश की नेतृत्वहीन किया गया। भूपेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिजली हाफ करने के नाम पर पूरी बिजली कटौती की जा रही है। बिना लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा है।
इस दौरान लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने भी प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीएससी घोटाला करके युवाओं के साथ अन्याय किया है। उनका हक छीना है। कार्यक्रम को परिवर्तन यात्रा के प्रभारियों सांसद गुहाराम अजगले, प्रदेश उपाध्यक्ष परिवर्तन यात्रा के संयोजक मोती लाल साहू, अनुराग सिंहदेव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस के दिलीप कश्यप ने अपने 100 समर्थको सहित भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उन्हें भगवा गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया ।

आज कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सहित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, उप नेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, निर्मल सिन्हा भाजपा जिला प्रभारी और परिवर्तन यात्रा के संयोजक मोतीलाल साहू, अनुराग सिंहदेव, भाजपा मस्तूरी विधानसभा प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, परिवर्तन यात्रा के प्रभारी बी पी सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार जयरामनगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने किया।

Tags: 'कांग्रेस सरकार जब से सत्ता में आई है प्रदेश का विकास गर्त में चला गया: रमन सिंह

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री बघेल की विशेष पहल पर शुरू की जा रही है ‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘
Next मुख्यमंत्री करेंगे प्रदेश के पहले गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का लोकार्पण

Related Stories

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग
  • Uncategorized

यदुवंशियों पर कथित टिप्पणी से यादव समाज आक्रोशित, सार्वजनिक माफी की मांग

August 22, 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल
  • Uncategorized

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में CM साय के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा हुए शामिल

August 14, 2026
  • Uncategorized

August 11, 2026

Recent Posts

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.