छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवबंर को होगा. पहले चरण के लिए 13 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. वहीं 20 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है. इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी और 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. वहीं 7 नवंबर को पहले चरण के मतदान होंगे. दूसरे चरण की बात करें तो इसके लिए 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन, 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन, 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, और 2 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. इस चरण में 17 नवंबर को मतदान होंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी.

