Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भाजपा अब तक 85 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा अब तक 85 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है

NKC News October 9, 2023

छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 64 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें पार्टी के तीन सांसद और 11 विधायक शामिल हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर एक्टर अनुज शर्मा को भी बीजेपी ने टिकट दिया है. अनुज शर्मा को धरसीवा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

Chhattisgarh Election 2023 Famous actor of Chhattisgarhi films Anuj Sharma will contest elections Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ी फिल्मों के मशहूर एक्टर अनुज शर्मा लड़ेंगे चुनाव, BJP ने यहां से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने दूसरी सूची में तीन सांसदों और दो पूर्व आईएएस अधिकारियों को भी शामिल किया है. सूची में 27 नए चेहरे और नौ महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं. बीजेपी ने जिन 64 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 19 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) और नौ सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष और बिलासपुर से सांसद अरुण साव को लोरमी सीट से, सरगुजा से सांसद रेणुका सिंह को भरतपुर-सोनहत (एसटी) सीट से और रायगढ़ से सांसद गोमती साय को पत्थलगांव (एसटी) सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.

पूर्व सीएम रमन सिंह राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे Former Chhattisgarh CM Raman Singh Admitted To Delhi AIIMS, Gave Information Himself | Chhattisgarh News: दिल्ली AIIMS में भर्ती हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह, खुद दी जानकारी

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने पारंपरिक राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण प्रसाद चंदेल को उनकी जांजगीर-चांपा सीट से फिर से टिकट दिया गया है. पार्टी ने इसके साथ ही विधायक बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर दक्षिण), पुन्नूलाल मोहिले (मुंगेली-एससी), ननकीराम कंवर (रामपुर-एसटी), धरमलाल कौशिक (बिल्हा), डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी (मस्तूरी-एससी), सौरभ सिंह (अकलतरा), शिवरतन शर्मा (भाटापारा), अजय चंद्राकर (कुरुद) और रंजना दीपेंद्र साहू (धमतरी) को फिर से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है.

बीजेपी ने इस सूची में ऐसे चेहरों को भी स्थान दिया है जो वर्ष 2018 के चुनाव हार गए थे. इनमें श्याम बिहारी जायसवाल (मनेंद्रगढ़), भैयालाल राजवाड़े (बैकुंठपुर), रामदयाल उइके (पाली-तानाखार-एसटी), केदार कश्यप (नारायणपुर-एसटी), महेश गागड़ा (बीजापुर-एसटी), प्रेम प्रकाश पांडेय (भिलाई नगर), दयालदास बघेल (नवागढ़-एससी), राजेश मूणत (रायपुर पश्चिम), विक्रम उसेंडी (अंतागढ़-एसटी), अमर अग्रवाल (बिलासपुर) और संयोगिता सिंह जूदेव (चंद्रपुर) शामिल हैं.

IAS अधिकारी को मिला टिकट भूपेश सरकार के खिलाफ तेवर दिखाने वाले पूर्व IAS ओपी चौधरी का BJP ने क्यों काटा टिकट?

पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी को राजगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है, जो खरसिया सीट से पिछला चुनाव हार गए थे. वहीं पार्टी ने 2018 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में असफल चुनाव लड़ने वाले संपत अग्रवाल को बसना सीट से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हारने वाले उम्मीदवार मोतीलाल साहू को रायपुर ग्रामीण सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.

बीजेपी ने दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को कोटा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. भाजपा ने राज्य के पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम पर भी भरोसा जताया है, जो अगस्त में अपनी सेवा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे. टेकाम केशकाल (एसटी) सीट से चुनाव लड़ेंगे. भारतीय जनता पार्टी ने इस सूची में 27 ऐसे लोगों पर भरोसा जताया है जो पहली बार विधानसभा चुनाव लडेंगे. इनमें छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा भी शामिल हैं.

पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को कुनकुरी (एसटी) सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी ने साजा सीट से ईश्वर साहू को भी चुनाव मैदान में उतारा है. साहू के बेटे भूनेश्वर साहू की अप्रैल माह में बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा की एक घटना में मौत हो गई थी. इस सूची के साथ ही बीजेपी छत्तीसगढ़ में अब तक 85 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

भूनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मिला टिकट

बीजेपी ने इस सूची में बिरनपुर सांप्रदयिक हिंसा में मारे गए भूनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को भी चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी ने सूची में 2018 के विधानसभा चुनाव में हारे हुए 13 नेताओं को फिर से जगह दी है. बीजेपी ने प्रदेश में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 64 उम्मीदवारों की दूसरी सूची सोमवार को जारी की. राज्य के मुख्य विपक्षी दल ने मौजूदा विधायक डमरूधर पुजारी की टिकट काट दी है तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के विधायक धमरजीत सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. धमरजीत सिंह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं.

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, 55 दिन का इंतजार : भाजपा करेगी वापसी या बघेल का करिश्मा रहेगा बरकरार
Next पश्चिम से राजेश मूणत खिलाएंगे कमल बधाई देने वालो का लगा तांता,

Related Stories

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026

Recent Posts

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.