13 फीसदी महिलाओं को मिला टिकट


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही आज बीजेपी ने 64 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कटघोरा से प्रेमचंद पटेल जबकि रायगढ़ से पूर्व आईएएस ओपी चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह भाजपा ने जनता कंग्रेस के बागी नेता धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दिया है। यह एक बार फिर से जोगी परिवार को जूदेव की चुनौती मिलने जा रही है। यहां भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को टिकट दिया है। वहीं यहां से जनता कांग्रेस की रेणु जोगी के ताल ठोंकने की पूरी संभावना है।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मंथन के बाद आज प्रत्याशियों के नामों को ऐलान कर दिया। वहीं जिन नामों को लेकर पेंच फंसा हुआ था अब सब कुछ साफ हो गया है। बीजेपी ने दूसरी सूची की लिस्ट में करीब 13 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया है। भाजपा ने भारतपुर सोनहत की सांसद रेणुका सिंह, पत्थलगांव से गोमती साय को उम्मीदवार बनाया है। अन्य में कोंडागांव से लता उसेंडी, धमतरी से रंजना दीपेंद्र साहू, चंद्रपूर से बहु रानी संयोगिता सिंह जूदेव, सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान, लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया, जशपुर से रायमुनि भगत, सामरी से उधेश्वरी पैकरा को चुनावी मैदान में उतारा है।
