Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • सर्दी-खांसी के उपचार के लिए देसी घी
  • life style

सर्दी-खांसी के उपचार के लिए देसी घी

NKC News October 11, 2023

ghee benefits for beauty and health | बहुत फायदेमंद है देसी घी, खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत का भी रखता है ख्याल | Hindi News, फूड

देसी घी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में तो आप सभी जानती होंगी, परंतु आज भी कई लोग ऐसे हैं जो इसे अवॉयड करते हैं, खासकर जो वेट लॉस डाइट पर हैं। हालांकि, असल में देखा जाए तो देसी घी वजन बढ़ाने की जगह वेट लॉस में आपकी मदद करती है। वहीं देसी घी सामान्य संक्रमण जैसे की मौसमी सर्दी खांसी, फ्लू आदि को भी ट्रीट कर सकती है।

सालों से मेरी मां इसे सीजनल फ्लू होने पर घरेलु उपचार के तौर पर इस्तेमाल करती चली आ रही हैं। तो मैंने सोचा क्यों न इस नुस्खे को आप सभी के साथ भी शेयर किया जाए। आज हेल्थ शॉट्स के साथ जानेंगे संक्रमण और सीजनल फ्लू को ट्रीट करने के लिए देसी घी को कैसे करना है इस्तेमाल

पहले समझें सर्दी-खांसी और फ्लू में किस तरह कारगर होती है देसी घी
घी में मौजूद ल्युब्रिकेटिंग और सूदिंग प्रॉपर्टी गले की खराश को कम करने में मदद करती हैं। आयुर्वेद के अनुसार घी में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो इसे सर्दी खांसी जैसे संक्रमण के लिए खास बनाती हैं। खासकर यह सीजनल संक्रमण, जैसे की फ्लू की स्थिति में काम करती हैं। देसी घी नसल कैविटी को पूरी तरह से साफ कर देती है, जिससे कि नाक बंद नहीं होता और आपका रेस्पिरेटरी फंक्शन सामान्य रहता है। वहीं यह ब्रीदिंग को भी इंप्रूव कर सकती है।

benefits of ghee
नॉस्ट्रिल में गुनगुने घी की 2 बूंद डालें
यदि आपको जुकाम है और आपका नाक बार-बार बंद हो जाता है तो ऐसे में घी को गुनगुना करें और इसका 2 बूंद अपने नाक में डालें। यह नाक में कफ के जमाव को कम कर देता है और आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी सही तरीके से काम करने में मदद करता है। चित्र एडॉबीस्टॉक

 फ्लू और सर्दी खांसी के संक्रमण में कैसे करना है देसी घी का इस्तेमाल

1. गरारा करें
यदि आपके गले में खराश है या आप कफ से परेशान हैं तो एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी डालें। इन्हें अच्छे से मिला लें और इस पानी से गरारा करें। उचित परिणाम के लिए सुबह-शाम दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। घी की ल्युब्रिकेटिंग और सूदिंग प्रोपर्टी आपके गले को आराम पहुंचाती हैं।

2. घी और ब्लैक पेपर से बनी चाय
घी और ब्लैक पेपर का कॉम्बिनेशन गले की खराश और कफ के जमाव को कम कर देता है। घी और ब्लैक पेपर में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रोपर्टी पाई जाती है। यह फ्लू जैसे संक्रमण से राहत प्रदान करता है। एक पानी में एक चम्मच देसी घी, दो चुटकी ब्लैक पेपर और थोड़ा सा अदरक मिलाएं। पानी को कुछ देर तक उबालें फिर इसे छान लें और जब यह गुनगुना हो जाए तो इसे पीएं।

3. घी और हल्दी का कॉम्बिनेशन
घी और हल्दी दोनों ही इम्युनिटी बूस्ट करने में आपकी मदद करते हैं। इनकी एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी इसे सर्दी खांसी जैसे संक्रमण के लिए बेहद खास बना देती हैं। उचित मात्रा के लिए देसी घी और हल्दी का मिश्रण तैयार करें, इस मिश्रण को सुबह शाम लें।

4. घी और दूध का मिश्रण
गर्म घी में अजवाइन डालें और फिर इसे गुनगुने दूध में डाल दें। तैयार किए गए इस मिश्रण को रात को सोने से पहले लेना है। अजवाइन और घी दोनों में एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी पाई जाती है और ये संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही घी शरीर को अंदर से गर्माहट प्रदान करता है जिससे की कफ के जमाव से राहत मिलती है।

5. शहद और घी
एक चम्मच घी और शहद को एक साथ मिला लें। इस मिश्रण को रात के समय सोने से पहले लेना है। इस मिश्रण को लेने के तुरंत बाद पानी न पिएं। यह कॉम्बिनेशन छाती में कफ के जमाव को कम करने में मदद करेगा। यदि आप ड्राई कफ से परेशान हैं तो यह एक प्रभावी घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है। शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है, जो संक्रमण फैलाने वाले कीटाणु के ग्रोथ को कम कर देते हैं। वहीं गले को चिकना बना देते हैं, जिससे कि खराश से राहत मिलती है।

6. नॉस्ट्रिल में गुनगुने घी की 2 बूंद डालें
यदि आपको जुकाम है और आपका नाक बार-बार बंद हो जाता है तो ऐसे में घी को गुनगुना करें और इसका 2 बूंद अपने नाक में डालें। यह नाक में कफ के जमाव को कम कर देता है और आपके रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी सही तरीके से काम करने में मदद करता है।

अंजलि कुमारी: Read all stories by अंजलि कुमारी | Healthshots Hindi

अंजलि कुमारी

Continue Reading

Previous: शारदीय नवरात्र 2023 से सर्वत्र बढ़ेगी सुख संपन्नता
Next: फिर से पटरी पर दौडे़ंगी रद्द की गई ये ट्रेनें

Related Stories

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी
  • life style

चाहकर भी पार्टनर नहीं ढूंढ पा रहे युवा; अमीर देशों में बढ़ रहा अकेलापन, 25 की उम्र के बाद सोशल मीडिया से दूरी

July 21, 2026
आज का राशिफल
  • life style

आज का राशिफल

June 1, 2026
चारधाम यात्रा के इन रास्तों में छुपी इन जगहों को न करें मिस, कम बजट में एक्सप्लोर करें जन्नत!
  • life style

चारधाम यात्रा के इन रास्तों में छुपी इन जगहों को न करें मिस, कम बजट में एक्सप्लोर करें जन्नत!

May 4, 2026

Recent Posts

  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  •  बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त

July 24, 2026
छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय

July 24, 2026
पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  • छत्तीसगढ़

पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप

July 23, 2026
 बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • adhytma
  • छत्तीसगढ़

 बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा

July 23, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
  • छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC, शीतकालीन सत्र में किया जाएगा पेश…: CM साय
  • पोटियाडीह में औषधीय खेती से स्व-सहायता समूह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: मंत्री केदार कश्यप
  •  बाहुड़ा रथयात्रा के पावन अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ महाप्रभु की होगी श्रीमंदिर वापसी, भक्ति और उल्लास के बीच निकलेगी दिव्य यात्रा
  • पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा को दी विकास की सौगात: दो आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण, नए सामुदायिक भवन का भूमिपूजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.