
Twitter एक बार फिर चर्चा में है. ट्विटर ने 26 अगस्त से 25 सितम्बर के बीच 5,57,764 भारतीय एकाउंट्स को बैन किया. इसमें से ज्यादातर बाल यौन शोषण और गैर सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा दे रहे थे यानि आपत्तिजनक तस्वीरों को प्लेटफार्म पर पोस्ट कर रहे थे.
इस दौरान कंपनी ने 1675 ऐसे एकाउंट्स को भी हमेशा के लिए बंद कर दिया जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे थे.कुल मिलाकर कंपनी ने 26 अगस्त से 25 सितम्बर के बीच 5,59,439 एकाउंट्स को प्लेटफार्म से बैन किया गया.








