Skip to content
April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • आजादी के बाद पहली बार बस्तर संभाग के 120 गांवों में मतदान करने का मिलेगा मौका
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

आजादी के बाद पहली बार बस्तर संभाग के 120 गांवों में मतदान करने का मिलेगा मौका

NKC News October 13, 2023

Dantewada Assembly Elections 2023: BJP, Congress Vie For Victory In Key Constituency

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के 120 गांवों के मतदाताओं को आजादी के बाद पहली बार अपने गांवों में मतदान करने का अवसर मिलेगा. विधानसभा चुनाव के लिए सात नवंबर को होने वाले मतदान के लिए निर्वाचन आयोग इन गांवों में मतदान केंद्र स्थापित करेगा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों ( 7 और 17 नवंबर) में मतदान होगा. जबकि मतगणना तीन दिसंबर को होगी.

अधिकारियों के मुताबिक इससे पहले इनमें से अधिकांश गांवों के मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लगभग आठ से 10 किलोमीटर की दूरी तय कर पहाड़ियों और नालों को पार करना पड़ता था. इससे उनके लिए चुनावी प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लेना मुश्किल हो जाता था. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में नए मतदान केंद्रों की स्थापना से संकेत मिलता है कि पहले जिस क्षेत्र को नक्सली गढ़ माना जाता था वहां अब सुरक्षा में सुधार हुआ है.

126 से अधिक नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे
सात जिलों वाले बस्तर संभाग में 12 विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुंदरराज पी ने बताया, ”सात नवंबर को मतदान के लिए बस्तर क्षेत्र में 126 से अधिक नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इनमें से अधिकांश नए मतदान केंद्र अंदरूनी और नक्सली गढ़ माने जाने वाले इलाकों में स्थित होंगे.” उन्होंने कहा, ”ये नए मतदान केंद्र बस्तर क्षेत्र में भावी पीढ़ी को ‘बुलेट पर बैलेट’ की जीत की कहानी बयां करेंगे.”

ये है मतदान केंद्रों की सूची
अधिकारी ने बताया कि 126 नए मतदान केंद्रों में से कांकेर जिले के कांकेर विधानसभा क्षेत्र में 15, अंतागढ़ में 12, भानुप्रतापुर में पांच, सुकमा जिले के कोंटा में 20, बस्तर जिले के चित्रकोट में 14, जगदलपुर में चार, बस्तर विधानसभा क्षेत्र में एक, कोंडागांव जिले के कोंडागांव क्षेत्र में 13, केशकाल में 19, नारायणपुर जिले के नारायणपुर में नौ, दंतेवाड़ा जिले के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आठ और बीजापुर जिले के बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में छह मतदान केंद्र शामिल हैं.

इस कारण मतदान केंद्र स्थापित नहीं किए गए थे
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में 65 से अधिक नए सुरक्षा शिविर (राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों दोनों के) स्थापित करने से जमीनी स्थिति में उल्लेखनीय बदलाव आया है. इससे दूरदराज के गांवों में मतदान केंद्र स्थापित करने में मदद मिली है. क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले इन क्षेत्रों में कठिन भौगोलिक स्थितियों और माओवादी खतरों के कारण मतदान केंद्र स्थापित नहीं किए गए थे.

यहां पहली बार मतदान केंद्र बनेगा
चांदामेटा गांव की एक आदिवासी महिला पालो मरकाम ने कहा कि पहले उन्हें वोट देने के लिए आठ किलोमीटर की दूरी तय कर छिंदगुर गांव पहुंचना पड़ता था, लेकिन अब वह खुश हैं कि अपने गांव में ही मतदान कर पाएंगी. चांदामेटा जगदलपुर निर्वाचन क्षेत्र के उन चार गांवों में से एक है जहां पहली बार मतदान केंद्र बनेगा. कभी उग्रवाद का गढ़ माना जाने वाले चांदामेटा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर से लगभग 65 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर तुलसी डोंगरी पहाड़ियों की तलहटी में स्थित है.

पूरा गांव उत्सव में भाग लेने के लिए उत्साहित है
मरकाम ने कहा, ” सड़क नहीं होने के कारण कच्चे रास्तों से होकर छिंदगुर जाना पड़ता था…. अब हम अपने गांव में मतदान केंद्र बनने से बहुत खुश हैं.” मरकाम ने कहा, ”हम उसे वोट देंगे जो हमारे विकास के लिए काम करेगा.” गांव के एक अन्य निवासी श्याम कवासी ने कहा कि उनके गांव के मतदाता पहले मतदान में दिलचस्पी नहीं लेते थे, क्योंकि आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता था और वहां पहुंचने के लिए भी कोई सड़क नहीं थी. उन्होंने कहा कि इस बार पूरा गांव लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए उत्साहित है.

विद्युतीकरण कार्य प्रगति पर है
बस्तर जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के ने बताया, ”चांदामेटा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उनके गांव में एक मतदान केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया था. पिछले साल सुरक्षाबलों के गांव में शिविर स्थापित करने के बाद जिला प्रशासन ने वहां विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया. गांव को जोड़ने वाली सड़क, स्कूल और एक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया. गांव का विद्युतीकरण कार्य प्रगति पर है.”

आजादी के बाद पहली बार अपने गांव में वोट डालेंगे
उन्होंने बताया कि 432 लोगों की आबादी वाले चांदामेटा गांव के अधिकांश परिवारों में से एक सदस्य पुलिस शिविर स्थापित होने से पहले नक्सलियों से जुड़ा था. कलेक्टर ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार पिछले साल 15 अगस्त को गांव में तिरंगा फहराया गया था. उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण आजादी के बाद पहली बार अपने गांव में वोट डालेंगे. उन्होंने बताया कि गांव में 290 मतदाता हैं, जिनमें 148 पुरुष और 142 महिलाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘हम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए तैयार हैं.’

नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग बस्तर में आने वाले 12 विधानसभा क्षेत्र और राज्य के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा कबीरधाम जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में मतदान होगा. शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा.

Continue Reading

Previous: ट्विटर ने बैन किये 5 लाख से ज्यादा इंडियन अकाउंट
Next: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर शुरू होगी धान खरीदी, चुनाव प्रक्रिया नहीं बनेगी बाधा

Related Stories

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

April 26, 2026
‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

April 26, 2026
अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

April 26, 2026

Recent Posts

  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • पुण्यतिथि विशेष: छत्तीसगढ़ की पहली पत्रिका निकालने वाले साहित्यकार और पत्रकार पं. माधवराव सप्रे, मराठी ग्रंथ रामदास बोध का हिंदी अनुवाद किया था

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख

April 26, 2026
‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

April 26, 2026
अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ

April 26, 2026
महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • राष्ट्रीय

महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस

April 23, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • पहाड़ी कोरवा बेटी शाम कुमारी के सपनों को मिले पंख
  • ‘मन की बात’ में Chhattisgarh का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • अबूझमाड़ के अंतिम छोर में विशेष शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
  • महंगी किताबें खरीदने का दबाव, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर राज्यों को नोटिस
  • पुण्यतिथि विशेष: छत्तीसगढ़ की पहली पत्रिका निकालने वाले साहित्यकार और पत्रकार पं. माधवराव सप्रे, मराठी ग्रंथ रामदास बोध का हिंदी अनुवाद किया था
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.