टीवी की दुनिया में बार्क इंडिया की टीआरपी लिस्ट की अपनी खास अहमियत है और बार्क इंडिया ने इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी जारी कर दिया है। इस लिस्ट में काफी समय बाद बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है। लंबे समय से अनुपमा ने पहले नंबर की गद्दी पर कब्जा किया हुआ है। इस बार यह गद्दी किसी ओर शो ने हड़प ली है। इतना ही नहीं, टीआरपी में ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत भी खराब होती हुई नजर आ आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते टॉप 10 में कौन-कौन से सीरियल रहे हैं।


स्टार प्लस का अवॉर्ड शो ‘स्टार परिवार’ इस बार टीआरपी की लिस्ट में पहले नंबर पर आया है। इस बार अवॉर्ड नाइट में अनुपमा सीरियल को सबसे ज्यादा ट्रॉफी मिली।
इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में अनुपमा दूसरे नंबर पर खिसक गया है। अनुपमा में समर की मौत का ट्रैक चल रहा है, जिससे शाह परिवार उभर नहीं पाया।

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीआरपी में अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है। इस बार शो को 2.5 रेटिंग मिली है।

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है भी टॉप 5 में हमेशा की तरह बना हुआ है। इस बार सीरियल चौथे नंबर पर रहा है और इसे 2.0 की रेटिंग मिली है।

सीरियल तेरी मेरी डोरियां की रेटिंग में जबरदस्त उछाल आया है। ये शो पांचवें नंबर पर है। इस बार शो को 1.9 रेटिंग मिली है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा
टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी लगातार टीआरपी की लिस्ट में जगह बना लेता है। इस हफ्ते ये शो 1.9 की रेटिंग के साथ छठे नंबर पर है।

प्रियांशी यादव के सीरियल पांड्या स्टोर की टीआरपी में सुधार आया है। ये शो सातवें नंबर पर आ गया है। इस हफ्ते शो को 1.8 रेटिंग मिली है।

सीरियल शिव शक्ति की टीआरपी में गिरावट आई है। इस हफ्ते ये शो 1.8 की रेटिंग के साथ आठवे नंबर पर है। बीते हफ्ते शिव शक्ती को छठा स्थान मिला था।

सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान के जाने के बाद सीरियल इमली की टीआरपी सुधरी नहीं है। बीते हफ्ते शो आखिरी नंबर पर रहा था। इस हफ्ते भी ये शो 9वें नंबर पर है। इस शो को 1.7 रेटिंग मिली है।

टीवी सीरियल ये हैं चाहते ने इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में एंट्री की है। ये शो 10वें नंबर पर है और इसे 1.7 रेटिंग मिली है।

