Skip to content
September 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • कांग्रेस की पहली सूची में चार महिला उम्मीदवार को टिकट
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

कांग्रेस की पहली सूची में चार महिला उम्मीदवार को टिकट

NKC News October 15, 2023

अनिला भेंडिया: आयु, जीवनी, शिक्षा, पति, जाति, संपत्ति, भाषण, राजनीतिक दल - Oneindia Hindi Khairagarh bypoll results: Cong's Yashoda Verma leading by nearly 20,000 votes | Latest News India - Hindustan Times     Congress Has Given Ticket To Savitri Mandavi For By Election Of Bhanupratappur Of Chhattishgarh | Bhanupratappur By Election 2022: कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को दिया टिकट, बीजेपी ...     chhattisgarh election congress candidate bhupesh baghel

मंत्री अनिला भेड़िया, खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा, भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी और हर्षिता स्वामी बघेल  को जगह दी गई है.

छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) ने राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए पुराने नेताओं पर भरोसा जताने के साथ ही नये चेहरों को भी मौका देने की कोशिश की है. राज्य में अगले महीने की सात और 17 तारीख को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी, जिसमें 22 मौजूदा विधायकों के नाम भी शामिल हैं. सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप-मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत समेत सभी मंत्रियों को स्थान दिया गया है. पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को भी चुनाव मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने आठ मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है और छह नये चेहरों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है.

पहली सूची की 30 सीटों में से 14 अनुसूचित जनजाति (एसटी) और तीन अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं. अन्य 13 सामान्य सीटों में से नौ पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री बघेल अपने वर्तमान विधानसभा क्षेत्र पाटन से ही चुनाव लड़ेंगे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और उनके रिश्तेदार विजय बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं.

वहीं, उपमुख्यमंत्री सिंहदेव को भी उनके वर्तमान विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग-ग्रामीण, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को सक्ती और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा मंत्री मोहन मरकाम को कोंडागांव से टिकट दिया गया है. पार्टी ने चित्रकोट विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक राजमन बेंजाम का टिकट काट दिया है. उनके स्थान पर बस्तर क्षेत्र के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया गया है.

बैज ने चित्रकोट से 2018 का विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव में विजयी होने के बाद उन्होंने यह सीट खाली कर दी थी. कांग्रेस उम्मीदवार राजमन बेंजाम ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी. पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव से उनके खिलाफ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को चुनाव मैदान में उतारा है. देवांगन मुख्यमंत्री बघेल के करीबी माने जाते हैं.

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में ही मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को शामिल किया है. सूची के मुताबिक, मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर से, उमेश पटेल खरसिया से, जयसिंह अग्रवाल कोरबा से, शिवकुमार डहरिया आरंग से, अनिला भेड़िया डौंडी लोहारा से, रविंद्र चौबे साजा से, मोहम्मद अकबर कवर्धा से और कवासी लखमा कोंटा से चुनाव लडेंगे. पार्टी ने मंत्री गुरु रूद्र कुमार को नवागढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. गुरु रूद्र कुमार वर्तमान में अहिवारा से विधायक हैं. वह एकमात्र मंत्री हैं, जिनका विधानसभा क्षेत्र बदला गया है.

कांग्रेस ने पहली ही सूची में आठ मौजूदा विधायकों-नवागढ़ से गुरुदयाल सिंह बंजारे, पंडरिया से ममता चंद्राकर, डोंगरगढ़ से भूनेश्वर शोभाराम वर्मा, खुज्जी से छन्नी साहू, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल सोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम और दंतेवाड़ा से देवती कर्मा का टिकट काट दिया है.

पार्टी ने पंडरिया से कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी को, डोंगरगढ़ से राजनांदगांव जिला पंचायत की सदस्य हर्षिता स्वामी बघेल को, खुज्जी से पूर्व विधायक भोला राम साहू को, अंतागढ़ से रूप साय पोटाई को, कांकेर से शंकर ध्रुव को और दंतेवाड़ा से विधायक देवती कर्मा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र के पुत्र छविंद्र कर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस की पहली सूची में चार महिला उम्मीदवार-मंत्री अनिला भेड़िया, खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा, हर्षिता स्वामी बघेल और भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी को जगह दी गई है. पार्टी ने यशोदा वर्मा (खैरागढ़), दलेश्वर साहू (डगोंगरगांव), इंद्रशाह मंडावी (मोहला-मानपुर एसटी), सावित्री मंडावी (भानुप्रतापपुर-एसटी), संत राम नेताम (केशकाल-एसटी), चंदन कश्यप (नारायणपुर-एसटी), लखेश्वर बघेल (बस्तर-एसटी), विक्रम मंडावी (बीजापुर-एसटी) और अन्य मौजूदा विधायकों पर फिर से भरोसा जताया है. सूची में शामिल नौ ओबीसी उम्मीदवारों में से तीन साहू समाज से संबंधित हैं, जो राज्य में एक प्रमुख ओबीसी समुदाय है, जिसने पिछले चुनावों में कांग्रेस की जीत में बड़ा योगदान दिया था.

कांग्रेस ने जगदलपुर सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. यह उन 20 सीटों में से एक है, जहां पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है. दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, जिसमें बाकी 70 निर्वाचन क्षेत्र शामिल होंगे. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 85 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें पहले चरण की 20 सीटें भी शामिल हैं. कांग्रेस ने 2018 के चुनावों में 90 सदस्यीय विधानसभा की 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं, भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी. राज्य में जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः पांच और सती सीटें मिली थीं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की मौजूदा संख्या 71 है. पार्टी ने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र, 100 फीसदी हुआ है मतदान
Next …क्यों जाते हैं भारत के किसान इजरायल ?

Related Stories

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026

Recent Posts

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.