Skip to content
August 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • थलपति विजय की ‘लियो’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख का बड़ा रिकॉर्ड
  • मनोरंजन

थलपति विजय की ‘लियो’ ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख का बड़ा रिकॉर्ड

NKC News October 17, 2023

थलपति विजय की 'लियो' का जबरदस्त क्रेज, यूके में शाहरुख का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार! - thalapathy vijay set to beat shah rukh khan jawan at uk box office become top indian
साउथ के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थलपति विजय की फिल्म ‘लियो’ का क्रेज अलग लेवल पर चल रहा है. विजय को तमिल सिनेमा के टॉप स्टार्स में गिना जाता है, लेकिन अभी तक उनकी फिल्में साउथ तक ही सीमित थीं. ‘लियो’ उनकी पहली पैन इंडिया रिलीज है और इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर है.

‘लियो’ को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है, जो ‘कैथी’ और ‘विक्रम’ से अपना एक अलग यूनिवर्स तैयार कर चुके हैं. माना जा रहा है कि ‘लियो’ की कहानी भी इसी यूनिवर्स से जुड़ने जा रही है. फिल्म में संजय दत्त का होना भी, इसे पॉपुलर बनाने वाला एक फैक्टर है. विजय की इस फिल्म के लिए इंडिया में कुछ दिन पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हुई, जबकि विदेशों में बुकिंग पिछले महीने से ही शुरू है. सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही ‘लियो’ ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसे तोड़ने की उम्मीद शाहरुख के अलावा किसी से नहीं की जा रही थी.

यूके में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली भारतीय फिल्म
19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही ‘लियो’ के लिए यूके में धुआंधार एडवांस बुकिंग चल रही है. सिर्फ पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने इतनी कमाई कर ली है कि ये यूके में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है.

Leo breaks advance booking record of Pathan in UK Thalapathy Vijay movie release date | New Movie: 'लियो' ने रिलीज से पहले ही 'पठान' को दी पटखनी, अब बॉक्स ऑफिस पर धूल

यूके में किसी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन शाहरुख खान के नाम था. विदेशों में भारत के सबसे बड़े स्टार माने जाने वाले शाहरुख की ‘पठान’ को वहां सबसे बड़ी ओपनिंग मिली थी. ‘पठान’ ने पहले दिन यूके में 3 लाख 19 हजार पाउंड्स (3 करोड़ 22 लाख रुपये) का ग्रॉस कलेक्शन किया था. ‘लियो’ ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही, पहले दिन 3 लाख 20 हजार पाउंड्स (3 करोड़ 23 लाख रुपये) का कलेक्शन कर डाला है.

‘पठान’ में शाहरुख खान (क्रेडिट: सोशल मीडिया)
भारत में भी शानदार ओपनिंग के लिए तैयार ‘लियो’
सैकनिल्क की रिपोर्ट बताती है कि ‘लियो’ के पहले दिन के लिए अबतक 3 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बुक हो चुके हैं. इस ताबड़तोड़ बुकिंग से फिल्म ने अबतक 6 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन एडवांस में ही कर लिया है. अभी ‘लियो’ की रिलीज में 4 दिन से ज्यादा का वक्त है और पहला शो शुरू होने से पहले इसके 8 लाख टिकट बुक हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इस साल तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी फिल्म रजनीकांत की ‘जेलर’ है. इसके 8.5 लाख से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए थे. पहले दिन जेलर ने 48 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे, जो तमिल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है. विजय की फिल्म भी भारत में शानदार ओपनिंग के लिए तैयार नजर आ रही है. ये ‘जेलर’ के ओपनिंग कलेक्शन के रिकॉर्ड को चैलेंज कर सकती है.

हिंदी में नहीं कर पाएगी बड़ा धमाका
लोकेश कनगराज की ‘कैथी’ और ‘विक्रम’ हिंदी ऑडियंस में भी बहुत पॉपुलर हैं. ‘लियो’ के लिए हिंदी ऑडियंस में भी बहुत एक्साइटमेंट है, लेकिन हिंदी वर्जन से फिल्म कोई बहुत बड़ा धमाका नहीं कर पाएगी. मेकर्स ने थिएटर्स के बाद ओटीटी पर फिल्म रिलीज के लिए 4 ही हफ्ते का गैप रखने की डील की है. जबकि, नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स उन्हीं फिल्मों को रिलीज कर रही हैं जिनकी ओटीटी रिलीज में 8 हफ्ते का गैप रखा जाएगा.

ऐसे में ‘लियो’ का हिंदी वर्जन, बहुत सारे थिएटर्स में नहीं रिलीज हो पाएगा. उत्तर भारत में फिल्म बिजनेस का करीब 70-75 प्रतिशत हिस्सा इन मल्टीप्लेक्स से आता है. यहां रिलीज न होना ‘लियो’ को बहुत नुक्सान पहुंचाएगा. हालांकि, सिंगल स्क्रीन थिएटर्स और बाकी सिनेमा चेन्स में ‘लियो’ जरूर रिलीज होगी. भारत में ‘लियो’ पहले दिन 40 करोड़ रुपये की रेंज में कमा सकती है, लेकिन अगर इसे हिंदी में प्रॉपर रिलीज और प्रमोशन मिलता, तो ये 50 करोड़ की रेंज में ओपनिंग कर सकती थी

Post navigation

Previous हमर राज पार्टी ने चुनावी पिच पर उतारा 19 प्रत्याशी
Next धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता बीजेपी प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया

Related Stories

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल
  • मनोरंजन

अल्लू अर्जुन की Raaka में एक और नई एंट्री, दीपिका-रश्मिका के बाद अब इस तेलुगु एक्ट्रेस को मिला खास रोल

July 20, 2026
प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?
  • मनोरंजन

प्रभास की 300 करोड़ी ‘स्पिरिट’ पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म की कितनी शूटिंग हुई पूरी?

July 20, 2026
पति पत्नी और वो:7 साल पहले वाला जादू नहीं दोहरा पाई आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म,
  • मनोरंजन

पति पत्नी और वो:7 साल पहले वाला जादू नहीं दोहरा पाई आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म,

May 17, 2026

Recent Posts

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • विश्व

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता

August 29, 2026
ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन

August 29, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

August 28, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मां से मिलने गई बेटी और नातिन समेत एक ही परिवार के 5 लोग लापता
  • ट्रांसजेंडर समुदाय ने मनाया रक्षाबंधन
  • रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • उत्तर बस्तर कांकेर : जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.