

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने जब से बॉलीवुड डेब्यू किया तब से पीछ मुड़कर नहीं देखा और तमाम फिल्मों में काम किया है। श्रद्धा कपूर के करियर में कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं और फैंस ने उनकी अदाकारी को खूब पसंद किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली श्रद्धा कपूर का एक लेटेस्ट पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, श्रद्धा कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिस पर ऋतिक रोशन ने ऐसा कमेंट किया कि लोगों ने कयासबाजी करना शुरू कर दिया फिल्म ‘कृष 4’ में इन दोनों स्टार्स की जोड़ी बनने वाली हैं। आइए देखते हैं कि श्रद्धा कपूर ने क्या पोस्ट किया और उस पर ऋतिक रोशन ने क्या कमेंट किया है।
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। श्रद्धा कपूर की सनकिस्ड फोटोज के साथ लिखा है, ‘जादू के जैसे धूप की जरूरत है।’ श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया और लोगों का ध्यान खींचा। ऋतिक रोशन ने लिखा है, ‘वो आ रहा है… बता दूंगा उसे।’ फिर श्रद्दा कपूर ने लिखा, ‘सच में… कब, क्या, कहां… बताओ बताओ।’ श्रद्धा कपूर की इन तस्वीरों पर ऋतिक रोशन के इस कमेंट के बाद लोग कयासबाजी कर रहे हैं कि दोनों की जोड़ी फिल्म कृष 4 में बन सकती है।
श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर पिछली बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थीं। मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर उनके साथ नजर आए थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल था। अब श्रद्धा कपूर की पाइपलाइन में कई फिल्म में हैं। श्रद्धा कपूर अब ‘स्त्री 2’, ‘नागिन’ जैसी कई फिल्मों में नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
