रायगढ़ । शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा से तीन अभ्यर्थी विद्यावती सिदार इंडियन नेशनल कांग्रेस, रघुवीर राठिया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं अजय कुमार पंकज हमर राज पार्टी ने नामांकन पत्र जमा किया। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ से नजीर अहमद समाजवादी पार्टी, पुष्पलता टण्डन बहुजन समाज पार्टी एवं ओपी चौधरी भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन पत्र जमा किए। विधानसभा क्षेत्र खरसिया से तीन अभ्यर्थी भवानी सिंह सिदार हमर राज पार्टी, प्रवीण कुमार जायसवाल आम आदमी पार्टी एवं निर्दलीय प्रत्याशी विनोद चन्द्र सिंह राठौर ने नामांकन फार्म जमा किया। विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ से दो अभ्यर्थी हरिशचंद्र राठिया भारतीय जनता पार्टी एवं सत्यवती राठिया बहुजन समाज पार्टी ने नामांकन पत्र जमा किया।

छह प्रत्याशियों ने शुक्रवार को नामांकन फार्म खरीदे। विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार भगत ने नामांकन फार्म लिया। विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ से विभाष सिंह ठाकुर इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं निर्दलीय प्रत्याशी राधेश्याम शर्मा ने नामांकन फार्म खरीदा। विधानसभा क्षेत्र खरसिया से परिमल सिंह यादव छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे एवं यशवंत निषाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र लिया। विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील खेस्स ने नामांकन फार्म लिया। 21 अक्टूबर से अब तक कुल 47 नाम निर्देशन पत्र लिए गए हैं। 17 नामांकन पत्र जमा किया गया है।
सारंगढ़ विधानसभा के लिए 27 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी से उत्तरी गनपत जांगड़े ने नामांकन जमा किया, इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से देव प्रसाद कोसले एवं अजय कुमार कुर्रे ने नामांकन जमा किया है। निर्दलीय उम्मीदवार शैलकुमार अजगल्ले ने सारंगढ़ विधानसभा के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। इसी प्रकार बिलाईगढ़ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस पार्टी से कविता प्राण लहरे, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से रामेश्वर सोनवानी एवं बहुजन समाज पार्टी से श्याम कुमार टंडन ने नामांकन जमा किया है। इसके अलावा कुल आठ अभ्यर्थियों ने अमानत राशि जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा है।
