Skip to content
September 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • पहले चरण के  करोड़पति  उम्मीदवार में से सबसे अमीर हैं आम आदमी पार्टी के खड़गराज सिंह
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पहले चरण के  करोड़पति  उम्मीदवार में से सबसे अमीर हैं आम आदमी पार्टी के खड़गराज सिंह

NKC News October 29, 2023

Chhattisgarh Assembly Election 2023 AAP Khadgraj Singh Richest Candidate In First Phase | Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण के 223 में से 46 उम्मीदवार करोड़पति, AAP के खड़गराज सिंह सबसे अमीर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 223 उम्मीदवारों में से 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़गराज सिंह  40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संपत्ति का औसत 1.34 करोड़ रुपये है.रिपोर्ट के अनुसार राज्य के प्रमुख दलों में भाजपा के 20 उम्मीदवारों की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.33 करोड़ रुपये है. कांग्रेस के 20 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.27 करोड़ रुपये है और आप के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.45 करोड़ रुपये है. वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 30.54 लाख रुपये है.

राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा. जबकि शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होगा. रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों में सबसे आगे कवर्धा सीट से पूर्व शाही परिवार के वंशज आप के खड़गराज सिंह (40 करोड़ रुपये से अधिक) हैं. इसके बाद पंडरिया सीट से भाजपा की भावना बोहरा (33 करोड़ रुपये से अधिक) और कांग्रेस के जगदलपुर सीट से उम्मीदवार जतीन जायसवाल (16 करोड़ रुपये से अधिक) हैं.

निर्दलीय उम्मीदवार के पास सबसे कम रकम

सबसे कम संपत्ति वाले तीन उम्मीदवार डोंगरगढ़ (एससी) सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हेम कुमार सतनामी (आठ हजार रुपये), अंतागढ़ (एसटी) से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के नरहर देव गावड़े (10 हजार रुपये) और राजनांदगांव से रिपब्लिकन पक्ष (खोरपिया) की प्रतिमा वासनिक (10 हजार रुपये) हैं.

शून्य संपत्ति होने पर भी लड़ रहे चुनाव

रिपोर्ट में कहा गया है कांकेर (एसटी) सीट से आजाद जनता पार्टी की उम्मीदवार पार्वती तेता और मोहला-मानपुर (एसटी) से जेसीसी (जे) के उम्मीदवार नागेश पुरम ने शून्य संपत्ति घोषित की है. रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर (कवर्धा सीट) और भाजपा के दो उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव) और विक्रांत सिंह (खैरागढ़) आयकर रिटर्न (आईटीआर) में घोषित उच्च आय वाले शीर्ष तीन उम्मीदवार हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटीआर में अकबर ने अपनी कुल आय एक करोड़ रुपये (स्वयं, पति/पत्नी और आश्रित) से अधिक दिखाई है, उसके बाद विक्रांत सिंह (63 लाख रुपये से अधिक) और रमन सिंह (55 लाख रुपये से अधिक) हैं.

पहले चरण में 43 फीसदी उम्मीदवार स्नातक

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 223 उम्मीदवारों में से 115 (52 फीसदी) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 97 (43 फीसदी) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता होने की जानकारी दी है. पांच उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं तथा चार उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उम्मीदवार निरक्षर है, जबकि एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता नहीं बताई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण में 25 (11 फीसदी) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं, जिनमें से तीन-तीन कांग्रेस और भाजपा से हैं.

Post navigation

Previous 11 अभ्यर्थियों ने रायगढ़ के 4 विस सीटों ने लिए जमा किया नामांकन
Next किसानों के साथ मिलकर राहुल गांधी ने की धान की कटाई

Related Stories

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026

Recent Posts

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले

September 13, 2026
Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records

September 12, 2026
दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • छत्तीसगढ़

नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित

September 10, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का भव्य संगम बना “मिसेज रायपुर 2026” का ग्रैंड फिनाले
  • Jindal Steel Creates History by Building World’s Longest Steel Slag Road, Enters Guinness World Records
  • दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड
  • नवाचारी शिक्षण को सम्मान, शिक्षक दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को किया सम्मानित
  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.