रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने पुरानी बस्ती रायपुर में जय भोले सेवा समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात किया, समिति द्वारा स्वागत के पश्चात उन्होंने कहा कि जय भोले सेवा समिति ने अपने नाम के अनुरूप निरंतर समाज सेवा का कार्य किया है अभी हम आप लोगों के बीच विशेष उद्देश्य से उपस्थित हुए हैं 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में राज्य विधानसभा का चुनाव संपन्न होगा, आप सभी मतदान कर कांग्रेस को बिजयी बनाएंगे। लोगों को सभापति प्रमोद दुबे ने भी संबोधित किया।

