Skip to content
June 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरुप ‘विजन डॉक्यूमेंट 2042’ लाएगा सीएसआईआर
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरुप ‘विजन डॉक्यूमेंट 2042’ लाएगा सीएसआईआर

NKC News November 15, 2023

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) | प्रतिभा आईएएस अकादमी

अमृतकाल से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ‘विजन डॉक्यूमेंट 2042’ लाएगा, जिसमें साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का खाका होगा. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक डॉ. एन कलाईसेल्वी ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ से इंटव्यू में कहा, ‘‘अभी हम अमृतकाल में आगे बढ़ रहे हैं और सीएसआईआर अमृतकाल की जरूरतों एवं चुनौतियों को समझता है और इसके लिए पूरी तरह से तैयार है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर अगर विचार करें, तब हमारे पास 24 साल ही शेष हैं. ऐसे में हम आठ विषयों को लेकर पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं, चाहे वह सामाजिक जरूरतों का विषय हो, औद्योगिक जरूरतों का विषय हो या विपणन से जुड़ा विषय हो.’’

उन्होंने कहा कि सीएसआईआर आम नागरिकों के जीवन और समाज की जरूरतों से जुड़े विषयों पर काम कर रहा है, जिसमें जल, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, सागर से जुड़े विषय, पर्यावरण, नागरिक आधारभूत ढांचा, सम्पूर्ण स्वास्थ्य सेवा आदि क्षेत्र शामिल हैं.

सीएसआईआर की महानिदेशक ने कहा, ‘‘ हम पहले ही विजन डॉक्यूमेंट 2030 तैयार कर चुके हैं. अब हम वर्ष 2042 का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे. वर्ष 2042 में सीएसआईआर अपनी स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनायेगा. हमारा पहला कदम दृष्टिपत्र दस्तावेज 2030 है और दूसरा कदम सीएसआईआर का 2042 का विजन डॉक्यूमेंट होगा. हम इन दोनों दस्तावेजों का समावेश 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में करेंगे.’’

 

उन्होंने कहा कि साल 2030 और 2042 का विजन डॉक्यूमेंट आने वाले दशक में संस्थान के लिए खाका होगा. सीएसआईआर सोसाइटी की बैठक से संबंधित कार्य निष्पादन रिपोर्ट के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सीएसआईआर की महानिदेशक कलाईसेल्वी ने कहा कि पिछले साल 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) 30 बिन्दुओं पर सुझाव दिये थे. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बारे में 8 वर्षों की कार्य योजना रिपोर्ट तैयार की है और इस संबंध में सोसाइटी की अगली बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी.’’

वैज्ञानिक क्षेत्र में अधिक महिलाओं को प्रोत्साहित करने की पहल के बारे में एक सवाल के जवाब में कलाईसेल्वी ने कहा कि एक समय था जब विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं कम संख्या में आगे आती थीं, लेकिन अब समय बदल गया है और हाल के चलन को देखेंगे, तो पायेंगे कि यह काफी उत्साहवर्द्धक है.

उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में आने वाली महिलाओं की संख्या उत्साहवर्द्धक है, अधिक संख्या में महिलाएं विज्ञान विषय चुन रही हैं और शोध कार्य से जुड़ रही हैं. सीएसआईआर की महानिदेशक ने कहा, ‘‘ भारत सरकार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय इस विषय को काफी गंभीरता से ले रहा है. महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं. हाल ही में सीएसआईआर ने ‘एस्पायर योजना’ की घोषणा की है, जिसमें केवल महिलाओं के प्रोजेक्ट को ही लिया जायेगा.’’ उन्होंने कहा कि सीएसआईआर महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विशेष ध्यान दे रहा है.

Continue Reading

Previous: दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म, 17 नवंबर को 70 सीटों पर होगी वोटिंग
Next: कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा, एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Related Stories

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
जून में कम बरसेंगे बादल, IMD की रिपोर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता
  • राष्ट्रीय

जून में कम बरसेंगे बादल, IMD की रिपोर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता

May 30, 2026
CDS जनरल अनिल चौहान हुए रिटायर, कहा- बहुत संतोषजनक और शानदार रहा कार्यकाल
  • राष्ट्रीय

CDS जनरल अनिल चौहान हुए रिटायर, कहा- बहुत संतोषजनक और शानदार रहा कार्यकाल

May 30, 2026

Recent Posts

  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • education
  • व्यापार

वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी

June 3, 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि

June 3, 2026
खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • कृषि
  • छत्तीसगढ़

खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश

June 3, 2026
जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • krishi

जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?

June 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • वेदांता ग्रुप के ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान, सर्वाधिक वेंडर पंजीयन श्रेणी में उपलब्धि
  • खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रहे, कलेक्टर रोक्तिमा यादव का कृषि विभाग और सहकारी समितियों को निर्देश
  • जापान के शाही आम ने बस्तर में दी दस्तक, क्या ‘मियाज़ाकी’ बदल सकता है किसानों की किस्मत?
  • रासायनिक खाद के विकल्प में अजोला बन सकता है किसानों की नई उम्मीद
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.