Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

NKC News November 15, 2023

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने दूसरे चरण के मतदान के पहले रायगढ़ औऱ महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की. विशेष सामान्य प्रेक्षक धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक राजेश टूटेजा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायगढ़ एवं महासमुंद जिला मुख्यालयों में बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने इस दौरान मतदान केन्द्रों का भी दौरा किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त संबंधित जिलों के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक, संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे.

विशेष प्रेक्षक धर्मेंद्र एस. गंगवार, राजेश टूटेजा और अनिल कुमार शर्मा ने रायगढ़ और महासमुंद जिले में सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने को कहा. उन्होंने बैठक में सी-विजिल में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली. उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के संबंध में भी जानकारी ली. प्रेक्षकों ने मतदान की समयबद्ध जानकारी प्रदान करने के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वरों के कार्यों की भी जानकारी ली. उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ से चर्चा कर मतदान पर्ची के वितरण के बारे में पूछा.

विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों जिलों में संचालित मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की भी जानकारी ली और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने को कहा. उन्होंने रायगढ़ और महासमुंद जिलों में स्वीप गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि, मतदान के लिए जन-जागरुकता ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि, प्रलोभन और भय रहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है.

Post navigation

Previous कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा, एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने
Next 41 मजदूरों के रेस्क्यू के लिए विज्ञान के साथ अब भगवान का भी सहारा

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.