Skip to content
October 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • 41 मजदूरों के रेस्क्यू के लिए विज्ञान के साथ अब भगवान का भी सहारा
  • राष्ट्रीय

41 मजदूरों के रेस्क्यू के लिए विज्ञान के साथ अब भगवान का भी सहारा

NKC News November 18, 2023

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग 7 दिन पहले धंसी थी. इसमें 7 राज्यों के 41 मजदूर फंसे हुए हैं. इनके रेस्क्यू के लिए पिछले 7 दिन से युद्धस्तर पर काम चल रहा है. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है. ऐसे में विज्ञान और भगवान दोनों का सहारा लिया जा रहा है. क्रेन की मदद से पुजारी ने सुरंग के मुहाने पर झंडा लगाया और नारियल फोड़ा.

रेस्क्यू के 7वें दिन सुरंग के बाहर एक मंदिर स्थापित किया जा रहा है. एक तरफ मशीनों को अंदर ले जाया जा रहा है तो दूसरी तरफ जिस तरफ मंदिर स्थापित है. सुरंग के मुहाने पर मंदिर की स्थापना हो रही है. पूजा-अर्चना की जा रही है. दरअसल, इस हादसे के बाद ग्रामीणों का मानना है कि सुरंग ढहने के पीछे स्थानीय देवता बाबा बौखनाग का प्रकोप है. ग्रामीणों ने कहा कि बाबा बौखनाग के क्रोध के कारण सुरंग धसक गई, क्योंकि उनका मंदिर निर्माण कार्य के चलते ध्वस्त कर दिया गया था.

स्थानीय लोगों ने कहा कि चारधाम ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट का काम चल रहा था. इसी में सुरंग बनाई गई थी, जिसका एक हिस्सा ढह गया था. निर्माण कंपनी ने मंदिर को तोड़ दिया था, इसी के कुछ दिनों बाद सुरंग ढहने से 41 मजदूर फंस गए.

उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन का सातवां दिन, नाकाम हो रहीं प्रशासन की सारी कोशिशें, देखें
बता दें कि बचाव अभियान में इस्तेमाल लाई जा रही अमेरिकी ऑगर मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी. इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को भी शुक्रवार को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. बताया गया कि मशीन आगे नहीं बढ़ पा रही है. मशीन का बेयरिंग खराब हो रहा है. ऐसे में अब एंकर लगाकर मशीन को प्लेटफॉर्म पर लगाया जा रहा है. शुक्रवार तक मशीन सिर्फ 24 मीटर तक ही ड्रिल करके पाइप डाल पाई थी.

इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट ने जताई चिंता

इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने आजतक को बताया कि वे रेस्क्यू पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, अगर अगले घंटों के भीतर बचाव कार्य प्रभावी नहीं हुआ तो वह सभी सदस्य देशों की ओर से सहायता प्रदान करने के लिए भारत आएंगे. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सुरंग निर्माण करने वाले देशों में अग्रणी देश है. हम भारत को हर सहायता प्रदान कर रहे हैं. यह बेहद गंभीर मामला है. 41 जिंदगियां खतरे में हैं.

रेस्क्यू के लिए ये 3 योजनाएं बनाई गई हैं

1. पहाड़ों की चोटी से सुरंग में 100 फीट तक की वर्टिकल ड्रिल की जाएगी. लेकिन उस जगह की परिस्थितियों के कारण ऑपरेशन पूरा होने में एक सप्ताह लग सकता है.

2. इसके अलावा परंपरागत तरीके से हाथ से खोदकर सुरंग बनाई जा सकती है. जिसका उपयोग ज्यादातर जलविद्युत परियोजनाओं और सुरंग बनाने में किया जाता है.

3. टूटी हुई चट्टान को फिर से मजबूत चट्टान में बदलने के लिए हाई टेक्नोलॉजी के तरीकों का उपयोग करने पर भी विचार किया जा रहा है.

Post navigation

Previous भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने निर्वाचन की तैयारियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
Next सरगुजा में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ा

Related Stories

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment
  • health
  • राष्ट्रीय

Shallu Jindal Named ‘CSR Person of the Year’ for Work in Women’s Health and Empowerment

October 21, 2026
शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित
  • health
  • life style
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

October 21, 2026
Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Jindal Steel wins Worldsteel 2026 Steelie Award for Excellence in People

October 15, 2026

Recent Posts

  • चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़

चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर

October 27, 2026
छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • health
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं

October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया

October 24, 2026
आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • छत्तीसगढ़

आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ

October 24, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर
  • छत्तीसगढ़: पीएम-जनमन योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक पीवीटीजी लाभार्थियों तक पहुँचीं मोबाइल स्वास्थ्य सेवाएं
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से दी शिकस्त, चक्रधर चैंपियंस ने राजधानी रॉयल्स को 4-3 से हराया
  • आस्था के महाकुंभ में अदाणी फाउंडेशन ने लगाया शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला लाभ
  • पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन : मंत्री केदार कश्यप बोले- वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.