

रायपुर। शराब पीने के लिए पैसा न देने और दूसरे शराब का ओवर रेट का विरोध करने पर मारपीट की। आनंदम वर्ल्ड सिटी कचना निवासी पार्थ टंडन (22) ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । कल शाम अहफाज और साथी महाकाल पान दुकान के पास पार्थ से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। नहीं देने पर हाथ मुक्के से मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देकर नुकीली चीज से मार चोट पहुंचाया। पार्थ की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294,506,323,327 का मामला दर्ज किया । अभनपुर के सरस्वती नगर वार्ड-2 निवासी राकेश सिन्हा ((36) कल शाम छोटे उरला के शराब दुकान गया था। शराब देकर सेल्समैन ने ओवर रेट मांगा। राकेश ने इसका विरोध किया तो आदित्य बघेल और दो अन्य ने मारपीट की। राकेश ने थाने जाकर उनके खिलाफ धारा 294,506,323,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।
