Skip to content
September 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • पूर्व सीएम रमन सिंह 45 हजार से अधिक वोटों से जीते
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पूर्व सीएम रमन सिंह 45 हजार से अधिक वोटों से जीते

NKC News December 3, 2023

तीन बार छत्तीसगढ़ के सीएम रहे रमन सिंह पर है 21 लाख का लोन, जानिए कितनी है नेटवर्थ - chhattisgarh election 2023 former cm raman singh's total net worth - Navbharat Times

पूर्व सीएम रमन सिंह ने जीत हासिल की है। बघेल के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को करारी हार मिली है। वहीं भाजपा ने अंबिकापुर में बड़ा उलटफेर करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हरा दिया है।
-राजनांदगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह लगभग 45000 से अधिक मतों से जीते।
-डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल लगभग 14256 मतों से जीती।
-खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू लगभग 26242 मतों से जीते।
-डोंगरगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलेश्वर साहू लगभग 2632 मतों से जीते।

मोहला-मानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दर्ज की जीत
मोहला मानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रशाह मंडावी ने लगभग 31528 मतों से जीत दर्ज की। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने लगभग 5421 मतों से जीत दर्ज की।
मरवाही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची जीते
मरवाही विधानसभा सीट से 23 साल बाद भाजपा ने जीत दर्ज करने के बाद मरवाही से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सैनिक प्रणव मरपच्ची ने जीत का श्रेय मरवाही की जनता और पार्टी संगठन को दिया है। भूतपूर्व सैनिक होने के बाद दो पंचवर्षीय के सरपंच रहे प्रणव मरपच्ची ने मरवाही से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जनता कांग्रेस जोगी के गुलाब राज को पराजित किया है, जबकि मौजूदा कांग्रेस के विधायक केके ध्रुव तीसरे नंबर पर रहे, वहीं प्रणव मरपच्ची ने कहा कि यह मरवाही की जनता की जीत है। मरवाही में काफी समस्याएं हैं, प्रमुखता से उनका समाधान किया जाएगा।.

कांकेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम 16 मतों से जीते
कांकेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम ने मात्र 16 मतों से जीत दर्ज की है। कांकेर विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी।

अंतागढ़ से भाजपा, भानुप्रतापपुर से कांग्रेस जीती
अंतागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई को 24410 भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की है। भानुप्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडावी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके को 30538 भारी मतों से हराया है। जीत दर्ज किए तीनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया है।

मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले जीते
मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 85429 मत हासिल कर जीत गए हैं। पुन्नूलाल ने 11781 वोटों के अंतर से विजयी हुए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी हार गए हैं।
कवर्धा में मंत्री अकबर हारे, भाजपा के विजय शर्मा 40 हजार वोटों से जीते
कबीरधाम जिले की पंडरिया व कवर्धा सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा ने मंत्री अकबर को 41 हजार 376 मतों से हराया है। खास बात यह है कि वर्ष 2018 के चुनाव में मोहम्मद अकबर 60 हजार मतों से जीते थे। लेकिन, इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी प्रकार पंडरिया में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस के नीलू चन्द्रवंशी को भाजपा के भावना बोहरा ने करीब 28 हजार वोटों से हराया है।

कोंडागांव सीट पर भाजपा की लता उसेंडी जीतीं
कोंडागांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने कुल 80465 वोट हासिल किए, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम को 18572 वोटों से हराया है।

मोहला-मानपुर से कांग्रेस के इंद्रशाह मंडावी 31528 मतों से जीते
मोहला-मानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रशाह मंडावी ने लगभग 31528 मतों से जीत दर्ज कर भाजपा प्रत्याशी संजीव शाह को हराया है।
धमतरी जिले की धमतरी और सिहावा विधानसभा से कांग्रेस, कुरूद से भाजपा जीती

-धमतरी विधानसभा में कांग्रेस के ओंकार साहू ने 87900 वोट हासिल कर भाजपा की रंजना साहू को 2644 वोटों से हराया।

-कुरूद विधानसभा में भाजपा के अजय चंद्राकर ने 94192 वोट हासिल किए और कांग्रेस की तारिणी चंद्राकर को 8046 वोटों के अंतर से हराया।

-सिहावा विधानसभा में कांग्रेस की अंबिका मरकाम ने 84406 प्राप्त कर भाजपा के श्रवण मरकाम को 13102 वोटों से शिकस्त दी है।
दुर्ग ग्रामीण और अहिवारा विधानसभा से भाजपा की जीत
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर लगभग 13 हजार मतों से जीते, जबकि अहिवारा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा ने 25 हजार मतों से जीत दर्ज की है।

अरुण साव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बोले- संगठन तय करेगा कौन होगा सीएम
लोरमी विधानसभा से बीजेपी के अरुण साव मतगणना स्थल पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। सीएम बनाने को लेकर नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोरमी की जनता ने बहुमत से जिताया है, सभी का आभार है। कांग्रेस के कुशासन को खत्म करने के लिए जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। नरेंद्र मोदी की गारन्टी काम कर गई। मुख्यमंत्री की चेहरा कौन होगा, पूछने पर संगठन और विधायक नेताओं तय करेंगे की मुख्यमंत्री कौन होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने ईवीएम मशीन में छेड़खानी का लगाया आरोप
रायपुर जिले के अभनपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने बीजेपी के बढ़त पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह जो नतीजे आए हैं बिल्कुल अविश्वसनीय है। जिस तरह से पिछले 5 सालों में हमारी कांग्रेस की सरकार ने काम किया है। 5 सालों में हमारी पार्टी ने हर वर्गों के लिए काम किया है। किसानों के लिए किया है। मजदूरों के लिए किया है। भूमिहीनों के लिए काम किया है। बेरोजगारी भत्ता दिया है। कर्मचारियों की मांगे मानी हैं। व्यापारी भी खुश थे। यह बिल्कुल विश्वसनीय नहीं है। अवश्य ही ईवीएम मशीन में छेड़खानी की गई है।
कांकेर और अंतागढ़ विधानसभा में भाजपा की जीत और भानुप्रतापपुर में कांग्रेस
कांकेर में भाजपा के आशाराम नेताम जीते, भानुप्रतापपुर में कांग्रेस से सावित्री मंडावी की जीतीं और अन्तागढ़ विधानसभा से भाजपा के विक्रम मंडावी जीत गए हैं।
सक्ती विधानसभा से कांग्रेस के चरणदास महंत जीते
सक्ती विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ चरणदास महंत 12203 वोट से जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के डॉ. खिलावन साहू को हराया है।

Post navigation

Previous राजस्थान में हर बार की तरह बदलाव का ‘रिवाज़’ दिखाई दिया, मोदी के सिर जीत का सेहरा
Next 23 साल बाद मरवाही में भाजपा ने दर्ज की जीत

Related Stories

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

Recent Posts

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

September 1, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • हमारी सरकार ने वन संरक्षण के साथ-साथ वनोपज संग्राहकों की आय और उनकेपरिवारों के कल्याण को प्राथमिकता दी है: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.