

मरवाही विधानसभा सीट से 23 साल बाद भाजपा ने जीत दर्ज करने के बाद मरवाही से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सैनिक प्रणव मरपच्ची ने जीत का श्रेय मरवाही की जनता और पार्टी संगठन को दिया है। भूतपूर्व सैनिक होने के बाद दो पंचवर्षीय के सरपंच रहे प्रणव मरपच्ची ने मरवाही से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जनता कांग्रेस जोगी के गुलाब राज को पराजित किया है, जबकि मौजूदा कांग्रेस के विधायक केके ध्रुव तीसरे नंबर पर रहे, वहीं प्रणव मरपच्ची ने कहा कि यह मरवाही की जनता की जीत है। मरवाही में काफी समस्याएं हैं, प्रमुखता से उनका समाधान किया जाएगा।.
