Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • बीएड चयन सूची में पाई गई गड़बड़ी: अधिक पैसे लेकर बेची सीट,  अफसरों ने एडमिशन पर लगाई रोक
  • अपराध
  • छत्तीसगढ़

बीएड चयन सूची में पाई गई गड़बड़ी: अधिक पैसे लेकर बेची सीट,  अफसरों ने एडमिशन पर लगाई रोक

NKC News December 24, 2023

मार्गदर्शन बीएड कॉलेज ने अधिक पैसे लेकर बेची सीट, शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने एडमिशन पर लगाई रोकबैकुंठपुर: बीएड में मेरिट बेस की बजाय पैसा लेकर नीचे रैंक वाले स्टूडेंट्स को एडमिशन देने की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम मामले की जांच करने मार्गदर्शन बीएड कॉलेज तलवापारा बैकुंठपुर पहुंची। प्रथमदृष्टया बीएड पाठ्यक्रम 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया एससीईआरटी की गाइडलाइन विपरीत पाई गई। इसके बाद जांच टीम ने 21 दिसंबर को जारी चयन सूची के आधार पर एडमिशन देने पर रोक लगा दी है।प्री-बीएड एग्जाम में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मार्गदर्शन बीएड कॉलेज में एडमिशन नहीं देने के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। 36 स्टूडेंट्स विधायक के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को मार्गदर्शन बीएड कॉलेज बैकुंठपुर में चयन सूची के आधार पर एडमिशन लेने बुलाया गया था।
चयन सूची दोपहर 12 बजे निकलने वाली थी। लेकिन सभी स्टूडेंट्स के जाने के बाद शाम ५.३० बजे चयन सूची चस्पा कराई गई थी। इसमें प्री-बीएड रैंक के आधार पर एडमिशन नहीं दिया गया है, बल्कि एससीईआरटी से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा लेकर एडमिशन दिया गया है, जो प्री-बीएड की रैंकिंग सूची में शामिल नहीं थे।
मामले में मार्गदर्शन बीएड कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामले में विधायक ने कलेक्टर को एडमिशन में धांधली की जांच करने निर्देश दिए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने तहसीलदार अमृत सिंह के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने भेजा।

टीम कॉलेज पहुंची और प्री-बीएड में चयन होने वाले स्टूडेंट्स का बयान दर्ज किया। प्रथमदृष्टया बीएड प्रवेश प्रक्रिया एससीईआरटी की गाइडलाइन विपरीत पाई गई। मामले में 21 दिसंबर को जारी चयन सूची के आधार पर एडमिशन देने पर रोक लगाई गई है।
मार्गदर्शन बीएड कॉलेज ने अधिक पैसे लेकर बेची सीट, शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने एडमिशन पर लगाई रोकये हैं जांच टीम के सदस्य
-अमृता सिंह, तहसीलदार बैकुंठपुर।
-नायब तहसीलदार बैकुंठपुर।
-संजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया।
-एमआर भगत, जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरिया।
यह खामियां मिलीं
प्रशासन की जांच टीम तहसीलदार के नेतृत्व में जांच करने पहुंची। इसमें नायब तहसीलदार बैकुंठपुर, जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरिया शामिल थे। टीम ने प्री-बीएड में चयन होने वाले स्टूडेंट्स का बयान दर्ज किया।

शिकायत की जांच में प्रथमदृष्टया बीएड पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया एससीईआरटी के विधिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाई गई। वहीं 21 दिसंबर को जारी चयन सूची में अनियमितता पाई गई है। मामले में आगामी आदेश तक मार्गदर्शन बीएड कॉलेज(मार्गदर्शन शिक्षण संस्थान) में बीएड पाठ्यक्रम 2023-24 के लिए 21 दिसंबर 2023 को जारी चयन सूची की प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। जांच टीम ने कॉलेज प्रबंधन द्वारा जारी चयन सूची की प्रवेश प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित रखने निर्देश दिए हैं।

बीएड प्रवेश प्रक्रिया एवं चयन सूची के संबंध में छात्रों की ओर से प्रस्तुत शिकायत मिली थी। मामले को विधायक तथा कलेक्टर ने संज्ञान लिया और जांच दल गठित कर शिकायत की जांच की गई है। जांच में बीएड कॉलेज में जारी चयन सूची में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई है। इससे बीएड की प्रवेश प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने निर्देश दिए गए हैं।
अमृता सिंह, जांच अधिकारी एवं तहसीलदार बैकुंठपुर

Post navigation

Previous एक ओर बन रही तो दूसरी ओर 24 घंटे के भीतर धंसकर गिर रही नहर की सपोर्टिंग वॉल
Next मोदी की गारंटी में दिए एक-एक वादे पूरा करेंगे: सीएम विष्णुदेव साय

Related Stories

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026

Recent Posts

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.