Skip to content
September 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
NKC NEWS

NKC NEWS

News Portal Of Chhattisgarh

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Tags

adhytma education Feature health krishi lekh life style loksabha chunaw mousam odisha popular sampadikiy science Trending Uncategorized vastu weather अन्तर्राष्ट्रीय अपराध कृषि खेल छत्तीसगढ़ धर्म मनोरंजन राजनीति राष्ट्रीय विश्व व्यापार

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Home
  • केंद्र सरकार ने सल्फर कोटेड यूरिया को बाजार में उतारने की दी मंजूरी
  • krishi
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

केंद्र सरकार ने सल्फर कोटेड यूरिया को बाजार में उतारने की दी मंजूरी

NKC News January 7, 2024

Fertilizer: केंद्र सरकार जल्द लॉन्च करेगी सल्फर कोटेड यूरिया, इस दाम पर खरीद पाएंगे किसान - Government has approved the proposal to launch sulfur coated urea under the name of Urea Gold

सरकार ने सल्फर कोटेड यूरिया को यूरिया गोल्ड नाम से बाजार में उतारने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग ने उर्वरक निर्माता कंपनियों से कहा है कि इसकी कीमत जीएसटी सहित 266.50 रुपये होगी. बता दें कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने 28 जून 2023 को सल्फर कोटेड यूरिया को यूरिया गोल्ड नाम से मंजूरी दी थी. अब नीम लेपित यूरिया के 45 किलोग्राम बैग के समान एमआरपी पर 40 किलोग्राम बैग में सल्फर कोटेड यूरिया की बिक्री शुरू होगी.

सल्फर कोटेड यूरिया क्या है?
सल्फर कोटेड यूरिया में नाइट्रोजन के साथ सल्फर की कोटिंग होती है. सल्फर पौधों के लिए बेहद जरूरी होता है. इसलिए जमीन में हो रही सल्फर की कमी को पूरा करने में मदद करती है. सल्फर पौधों में प्रोटीन बनाने और रोग से सुरक्षा करता है. इसके उपयोग से फसलों की उत्पादकन बढ़ता है.

सल्फर कोटेड यूरिया क्यों है जरूरी?
सल्फर फसल के चौथा जरूरी पोषक तत्व है, जिस पर किसान प्रायः ध्यान नहीं देते हैं. अपने देश में सल्फर के उपयोग पर विशेष ध्यान न दिये जाने के कारण मृदा के नमूनों में 40 प्रतिशत गंधक (सल्फर) की कमी पाई गई है. तिलहनी फसलों के लिए सल्फर बेहद जरूरी है. सभी फसलों के लिए तिलहनी फसलों के लिए नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर जिंक और बोरान जरूरी तत्व हैं, लेकिन किसानों को संतुलित उर्वरक के नाम पर नाइट्रोजन, फास्फोरस, और पोटाश के उपयोग पर बल दिया गया है. सल्फर, जिंक और आयरन के उपयोग पर विशेष ध्यान न दिये जाने के कारण इन तत्वों की कमी पाई गई है. अब सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने यूरिया में सल्फर के कोटेड होने से सल्फर की कमी दूर करने में मदद मिलेगी.

यूरिया गोल्ड से कैसे होगा फायदा?
यूरिया खाद की मदद से खेतों में नाइट्रोजन की पर्याप्त आपूर्ति हो पाती है, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है. सामान्य यूरिया के माध्यम से किसानों ने अपने खेतों में नाइट्रोजन की कमी को दूर किया है और फसल की पैदावार में वृद्धि की है. अब यूरिया गोल्ड के इस्तेमाल से पौधों में नाइट्रोजन का बेहतर इस्तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है. साथ ही यूरिया की खपत भी कम होगी, जिससे किसानों को दोहरा फायदा मिलने की उम्मीद है. भारत में खेती योग्य भूमि की स्थिति बिगड़ रही है और यूरिया के अंधाधुंध इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरकता और उपज भी घट रही है,

बेहतर पैदावार की उम्मीद
सल्फर कोटेड यूरिया से नाइट्रोजन धीरे-धीरे रिलीज होती है, जबकि यूरिया गोल्ड में ह्यूमिक एसिड मिला होने की वजह से इसकी लाइफ ज्यादा होती है. यह मौजूदा यूरिया का अच्छा विकल्प है. 15 किलो यूरिया गोल्ड 20 किलो पारंपरिक यूरिया के बराबर फायदा देगा. सल्फर-कोटेड यूरिया से मिट्टी के स्वास्थ्य को बढ़ाने, पोषक तत्वों का पूरा फायदा उठाने और फसल की बेहतर पैदावार सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है. यूरिया गोल्ड की मदद से पर्यावरण को भी बहुत फायदा होगा.

Post navigation

Previous विकास से कोसों दूर है डूमरघाट:  शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं लोग
Next सुबह-सुबह खाली पेट चबाएं नीम की पत्तियां, सेहत के लिए होंगे ये फायदे

Related Stories

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

September 3, 2026
रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में लगभग 715 से 820 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान

August 29, 2026

Recent Posts

  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित

Categories

  • adhytma
  • education
  • Feature
  • health
  • krishi
  • lekh
  • life style
  • loksabha chunaw
  • mousam
  • odisha
  • popular
  • sampadikiy
  • science
  • Trending
  • Uncategorized
  • vastu
  • weather
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • व्यापार

You may have missed

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • education
  • छत्तीसगढ़

दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद

September 9, 2026
कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन

September 9, 2026
थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर

September 7, 2026
वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • छत्तीसगढ़

वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश

September 3, 2026

ओनर: स्नेहलता पटेल
7566699181

एडिटर: ललित यादव
7693947100

Address: K-13, Moti Nagar, In front of Sharda petrol pump, beside Neha medical, Raipur, Chhattisgarh 492001.
Mobile No.: 7693947100
Email: nkcnewscg@gmail.com

  • दुर्ग में सुपर-80 के चयनित विद्यार्थियों और पालकों से शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया संवाद
  • कोयले से गैस बनाएंगे अडानी, कोल गैसीफिकेशन स्कीम में किया आवेदन
  • थैलेसीमिया पीड़ित दो बच्चों के जीवन की रक्षा के लिए शिवानंद नगर खमतराई में लगा रक्तदान शिविर
  • वन महोत्सव में केदार कश्यप का पर्यावरण संकल्प: ‘एक पेड़, एक जीवन’ का दिया संदेश
  • अदाणी फाउंडेशन की विज़न केयर पहल से 41 गांवों के चार हजार ग्रामीण लाभान्वित
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • व्यापार
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.